अमेरिका गॉट टैलेंट चल रहा है जिसमें भारत के V.unbeatable ग्रुप ने ऐसा परफॉर्मेंस दिया जिसके बाद आम लोगों के साथ जजेज भी दीवाने हो गए। जजेज और स्टूडियो में बैठे लोगों को मुंबई के इस डांस ग्रुप ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस हैरान कर दिया। डांस ग्रुप ने अपने फ्लिप्स, स्टेप्स और एक्रोबैटिक्स से सरप्राइज ही कर दिया।
इस ग्रुप में 29 डासर्स हैं जिन्होंने धनुष के गाने मारी थरा लोकल पर डांस किया। इन्होंने अपना परफॉर्मेंस डॉल्बी थिएटर में दिया। थिएटर में बैठे लोग इस ग्रुप के परफॉर्मेंस को देखकर स्पीचलेस हो गए। उनके पास कुछ भी कहने के लिए नहीं था क्योंकि इस ग्रुप ने ऐसा बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया था जिसके बाद कोई कुछ नहीं कह पाया। लोग भी इस ग्रुप ही हाई एनर्जी देखकर बहुत उत्साहित नजर आए।
इस ग्रुप की परफॉर्मेंस देखने के बाद जज साइमन ने उनसे कहा, अभी बात करना मुश्किल है। मैं बस इतना ही कहूंगा कि हर बार जब हम आप लोगों को देखते हैं, तो आप हमें सरप्राइज करते हैं। रचनात्मकता अविश्वसनीय है। पिछली रात के कुछ परफॉर्मेंस की तुलना में आप लोगों ने जो आज रात किया, वह काफी तारीफ जनक है।
इस ग्रुप के डांस परफॉर्मेंस की तारीफ बाकी जज, जुलिएन होफ, होवी मैंडेल और गैब्रिएल यूनियन ने की थी। गैब्रिएल ने ग्रुप से कहा, यह एक अविश्वसनीय प्रदर्शन था और होवी के लिए यह अब तक के बेहतरीव प्रदर्शनों में से एक था।
बता दें कि अभिनेता वरुण धवन ने बीते मंगलवार को मुंबई के इस डांस ग्रुप के परफॉर्मेंस से पहले लोगों से उनको वोट करने की अपील की।
Hello guys as you all know this Tuesday V.unbeatable going for live shows thay all need our support for win AGT thay need our valuable vote so keep voting them thank you
Jai hind ?? pic.twitter.com/dzfFITHC6S— Varun Dhawan (@Varun_dvn) August 20, 2019
वरुण ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, नमस्कार दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इस मंगलवार V.unbeatable लाइव शो देने वाले हैं और उन्हें जीत के लिए हमारे समर्थन की आवश्यकता है। उन्हें हमारे बहुमूल्य वोट की आवश्यकता है।