एक छोटे से मासूम बच्चे की यह दिल को झकझोर देने वाली कहानी है। बावजूद इसके 10 वर्षीय डांग वान खुयेन के हौसले और आत्म सम्मान को दिल से सलाम है। जिस मासूम उम्र में हम खुद के लिए कुछ भी नहीं कर पाते वहीं यह छोटा बच्चा अकेले खुद की देखभाल कर रहा है। इस बच्चे के मां-बाप नहीं है इस वजह से यह अकेले रहता है। खास बात यह खेती करता है साथ ही सब्जियां उगाता है और खुद उन्हें पकाकर खाता भी है।
पिता की हो गई मौत,दादी ने कर ली दूसरी शादी
यह छोटा सा बच्चा वियतनाम के एक सूदूर गांव में रहता है। इतना ही नहीं इसकी जिंदगी कभी भी आसान नहीं रही है। क्योंकि इतनी छोटी सी उम्र में ही उसकी मां उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद वह अपनी दादी के साथ रहने लगा। वहीं पिता काम की ताश में शहर से दूर चले गए। जिसके कुछ समय तक पिता शहर से पैसे भेजते थे जिससे परिवार चलता था। लेकिन इसके बाद तो हालात और ज्यादा बेकार हो गए। क्योंकि काम करते समय एक दुर्घटना में मासूम के पिता की भी मृत्यु हो गई। इधर दादी ने दूसरी शादी कर ली और वह भी दूसरे गांव जाकर रहने लगी। इसके बाद से तो डांग एक दम अकेला हो गया।
गोद लेने आए लोग मगर कर दिया मना
अब डांग गांव में अपने घर में अकेले रहता है। रिपोर्ट के अुनसार डांग को हर दिन घर के पास में ही खेतों में काम करते हुए देखा गया है। दूसरे परिवार ने डांग को गोद लेने की इच्छा भी जताई है लेकिन वह किसी के साथ भी जानें के लिए तैैार नहीं है।
जिस दिन इस मासूम को अपने पिता की मौत की खबर मिली थी वह उसी दिन टूट गया था। वहीं एक स्थानीय शिक्षक ने गांव वालों की मदद से कुछ पैसे जमा करे और डांग के पिता की लाश को शहर से गांव लाया गया। जिसके बाद उनकार अंतिम संस्कार किया गया। डांग की दादी ने भी उसके बारे में कोई खबर नहीं ली जिसके बाद उसी शिक्षक ने डांग वान खुयेन के बारे में स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। उसे फॉस्टर होम ले जाने की बात भी की गई,लेकिन डांग ने इसके लिए भी इंकार कर दिया और कहा मैं अपना ख्याल खुद रख सकता हूं।
डांग अभी दस साल का है और सबसे खास बात इतनी छोटी सी उम्र होने के वाबजूद वह हर काम को ध्यान में रखकर चलता है इसी वजह से उसने अपना स्कूल एक भी दिन नहीं छोड़ा। पहले सुबह वह साइकिल से स्कूल जाता है। स्कूल से वापस आने के बाद डांग अपना सारा काम और खेतों में भी मेहनत करता है।
मदद करते हैं पड़ोसी
डांग को उसके पड़ोसी अन्न देते हैं,जबकि वह अपने आप खेती करके सब्जी उगाता है। जब कोई उसे साथ में रहने को कहता है इसके जवाब में वो कहता है कि वह अकेले रहना चाहता है और वो खुद का ख्याल रख सकता है। डांग का घर कोई पक्के तरीके से नहीं बना हुआ है वह लकड़ी के बने हुए घर में रहता है जिसमें रात के समय तेज हवाएं आती हैं।
कहानी हुई फेसबुक पर वायरल
डांग की यह अनोखी कहानी उसी शिक्षक ने ऑनलाइन शेयर की थी जिसके बाद से यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देश और दुनिया के लोग डांग की हिम्मत की खूब तारीफें करते थक नहीं रहे हैं।