हिंदू धर्म में कुछ भी शुभ कार्य करने से पहले श्री गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है। क्योंकि ऐसा माना जाता है बिना गणेश पूजन के किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत नहीं होती है,इसलिए गणेश जी को मंगलकर्ता और विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। वैसे तो सप्ताह के सभी दिन भगवान की पूजा की जाती है।
लेकिन बुधवार का दिन भगवान गणेश जी का माना जाता है। इसलिए इस दिन गणेश पूजन का काफी महत्व होता है। माना जाता है कि किसी भी शुभ कार्य करने से पहले अगर भगवान गणेश जी की पूजा कर ली जाए तो सभी परेशानियों का अंत हो जाता है।
देवता भी अपने कार्यों की बिना किसी विघ्र से पूरा करने के लिए गणेश जी की अर्चना सबसे पहले करते हैं। क्योंकि देवगणों ने स्वयं उनकी अग्रपूजा का विधान बनाया है। तो आइए जानते हैं कैसे करें बुधवार के दिन भगवाग गणेश की पूजा…
इस तरह से करें पूजा…
बुधवार के दिन गणेश जी को सबसे पहले सिंदूर चढ़ाएं। मान्यता है गणपति को सिंदूर चढ़ाने से सभी परेशानियों का निवारण हो जाता है।
बुधवार के दिन गाय को हरी घास भी खाने के लिए दें। ऐसा करने से गणपति की कृपा आप पर बनी रहेगी।
यदि आपके ऊपर भी बुध दोष का प्रभाव है तो ऐसे में आपको सबसे पहले हाथ की छोटी उंगली में पन्न रत्न पहनना चाहिए। इसे पहनने से पहले एक बार ज्योतिषी से सलाह जरूर लें।
बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद को मुंगदाल दान करना शुभ होता है। इससे आपको बुध दोष से छुटकारा मिलेगा।
ये तो आप जानते ही हैं कि गणेश जी को मोदक सबसे ज्यादा प्रिय हैं। यदि आप बुधवार के दिन गणपति को मोदक का भोग लगाते हैं तो इससे आपका बुध ग्रह दोष दूर होगा। साथ ही पैसों की हो रही तंगी दूर होगी।