भाग-दौड़ भरी जिंदगी के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, जोड़ों के दर्द की समस्या लोगों को हो रही है। इन परेशानियों से कासनी नाम की एक जड़ी बूटी बहुत राहत दे सकती है। साथ ही यह पाचन तंत्र, मोटापा, एसिडिटी, कब्ज इनमें भी फायदा देती है।
जानते हैं कासनी जड़ी बूटी के फायदों के बारे में-
1. कासनी प्राकृतिक जड़ी बूटी है। चिकोरी इनुलिन नाम का अच्छा बैक्टीरिया इसमें पाया जाता है। अपच और सीने में जलन की परेशानी को यह खत्म करता है।
2. कासनी जड़ी बूटी तनाव की समस्या को भी दूर करती है। इसके सेवन से गहरी नींद आती है। यह स्ट्रेस से भी निजात दिलाता है।
3. दिल के मरीजों के लिए भी कासनी जड़ी बूटी बहुत सहेतमंद है। जौ के आटे के साथ कासनी के पत्तों काे पीसकर फिर उसके लेप को हार्ट के पास लगाने से राहत मिलती है।
4. कासनी के जड़ यूरीन में इंफेक्शन में भी बहुत राहत देता है। शरीर में विषाक्त पदार्थ को भी यह बाहर निकालता है।
5. विटामिन सी, विटामिन के, कोलीन और बीटा-कैरोटीन ये कासनी की जड़ में बहुत मात्रा में होता है। आंतों की परेशानी में वह बहुत लाभकारी होता है।
6. लिवर की परेशानी के लिए भी कासनी के फूल बहुत लाभदायक हैं। अगर आपको लिवर की परेशानी है तो आप कासनी के फूलों का शर्बत बना कर पी लें। लिवर के पास सूजन भी इसे पीने से दूर होती है।
7. कासीन के पत्तों का काढ़ा पीलिया के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी होता है। कासनी के 10 से 12 पत्तों से काढ़ा बना लें।
8. कई लोगों को पित्त की भी परेशानी होती और उन्हें उल्टियां भी आती हैं। आप कासनी का काढ़ा पी लें आपको बहुत आराम मिलेगा।
9. आंखों में जलन और पानी की समस्या में भी कासनी बहुत लाभदायक है। इसके लिए आप वनफ्सा के फूलों के साथ कासनी के पत्ते को पीस लें उसके बाद उसे आप अपनी आंखों में काजल की तरह लगा लें। ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी।
10. मसूड़ों में खून की परेशानी को भी कासनी से राहत मिलती है। इसके लिए आप कासनी के पत्तों को उबालकर उससे गरार कर लें।