अक्सर आपने सुना होगा कि प्रेमी शादी के लिए प्रपोज अपनी प्रेमिका को करता है। साथ ही लड़का महंगे गिफ्ट भी लड़की को देता है। लेकिन चीन में इसका बिल्कुल उलट हुआ है। चीन की यह घटना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल चीन की एक लड़की ने शादी के लिए अपने प्रेमी को महंगे गिफ्ट देकर प्रपोज किया है।
प्रेमिका सजी खूबसूरत सफेद लिबास में
सियाओजिंग नाम की यह लड़की चीन की रहने वाली है। बता दें कि अपने प्रेमी को प्रपोज करने से पहले सियाओजिंग पहले खुद तैयार हुईं। सफेद रंग का खूबसूरत गाउन उन्होंने पहना जिसमें वह खुद किसी परी से कम नहीं लग रही थी।
जहां पर सबसे पहले मिले थे वहां पर प्रेमी को बलाया
प्रेमी सियाओके को शादी के लिए सियाओजिंग ने प्रपोज किया। दरअसल प्रेमिका ने प्रेमी को प्रपोज करने के लिए वहां पर बुलाया जहां पर वह दोनों पहली बार मिले थे। लगभग 1 साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी।
BMW की चाबी रखी थी फूलों के गुलदस्ते में
जैसे ही सियाओके आया उसे सियाओजिंग ने फूलों का गुलदस्ता दिया और उस गुलदस्ते में सियाओजिंग ने अपने प्रेमी के लिए BMW कार की चाबी रखी थी। सियाओके को गिफ्ट देते हुए सियाओजिंग ने कहा कि तुम मेरे लिए जितना त्याग करते हो, उसके बदले ये छोटा सा तोहफा है।
घर के दस्तावेज दिए फिर
अपने प्रेमी सियोओके को सियाओजिंग ने बाद में घर के दस्तावेज दिए। सियाओजिंग ने अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ् मिलकर इस सरप्राइज प्रपोजल की तैयारी की। सियाओके इन तोहफों को देखकर बहुत खुश हो गए और उन्होंने सियाओजिंग का शादी के प्रपोजल को मान लिया।