अगर आपको बिना किसी फिल्टर के क्यूटनेस की तलाश करनी है तो आप बिना किसी झिझक के इंटरनेट पर क्यूट सी पप्पीज का वीडियो सर्च कर सकते हैं। यह वीडियो जब आप देखेंगे तो बिना Awwww किए नहीं रह पाएंगे।
इस कैटेगरी में सोशल मीडिया पर एक नई वीडियो पोस्ट हुई है। जो कि The People’s Daily ने कल अपने शेयर की है। जिसमें एक बेहद प्यारा सा पप्पी है जो 3 चजों के साथ खेलते दिखाई दे रहा है। इस वीडियो का अभी तक 60 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
Explore the world as if it is your #1stday around pic.twitter.com/3V1fuA3oew
— People’s Daily, China (@PDChina) June 20, 2019
इस वीडियो के कैप्शन में दिया गया है। दुनिया को ऐसे देखो जैसे यहां तुम्हारा पहला दिन हो। इसमें तीन चूजों के साथ एक पप्पी खेलता हुआ दिखाई दे रहा है वो उनके पीछे भाग रहा है। एक जगह तो क्यूट से पप्पी ने चूजों पर झप्पी भी डालने की कोशिश की है।
अगर आप भी इतने क्यूटनेस के बाद आप कुछ मिस कर रहे हैं। तो आपकी वो कमी भी पूरी हो जाती है क्योंकि पीछे आपको एक प्यारी सी बिल्ली भी देखने को मिलेगी।