भारतीय रसोई घरों में अक्सर ज्यादातर पकवानों में देसी घी का प्रयोग किया जाता है। क्योंकि देसी घी सेहत के लिहाजा से भी काफी अच्छा माना जाता है। देसी घी कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये शरीर को ताकत भी देता है इसके साथ ही देसी घी आपको लंबे वक्त तक जवां रखने में आपकी सहायता करता है। देसी घी का इस्तेमाल करने से स्किन और बाल चमकदार बनते हैं।
1.पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
देसी घी में शॉर्ट चेन फैटी एसिड पाया जाता है जो पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा होता है। ये हमारे हार्मोन्स के लिए भी लाभदायक होता है।
2. जल्दी बुढ़ापे से छुटकारा
देसी घी में विटामिन ए,डी,कैल्शियम,फॉस्फोरस,पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। देसी घी को रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में मिलाकर पीने से आप जल्दी से बुढ़ापे का शिकार नहीं होंगे।
3.शरीरिक कमजोरी दूर
मिश्री के साथ गाय के देसी घी को मिलाकर इसका दूध के साथ सेवन करने से शरीरिक और मानसिक कमजोरी दूर होती है।
4.वजन कंट्रोल
देसी घी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे शरीर का वजन कंट्रोल रहता है। इसके साथ ही बढ़ी हुई चर्बी कम हो जाती है।
5.आंखों की बीमारी से छुटकारा
एक चम्मच गाय के घी में एक चौथाई काली मिर्च मिलाकर सुबह खाली पेट और रात को सोते वक्त खाने से आंखों से संबंधित परेशानियां दूर होती है।
6.कैंसर में बचाव
देसी घी कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की रोकथाम के लिए भी सहायक है। यह कैंसर की गांठ को बढऩे से रोकता है। देसी घी का सेवन प्रोस्टेट कैंसर में फायदेमंद होता है।
7.मुलायम त्वचा
गाय के देसी घी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसमें फ्री रेडिकल्स तत्व भी मौजूद होते हैं। देसी घी को चेहरे पर लगाने से त्वचा चमकदार और मुलायम बनती है।
8.हार्ट अटैक का खतरा नहीं
देसी घी के सेवन से शरीर में खराब कॉलेस्ट्राल लेवल को कम किया जा सकता है। ये अच्छे कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायक है। इससे हार्ट अटैक का खतरा भी नहीं होता।