इस दुनिया में कई सारे ऐसे लोग भी है जो कठिनाइयों का सामना करते हुए भी अपने चेहरे पर मुस्कान लिए काम करते हैं। इन्हीं में से एक हैं राजस्थान के खोपर सिंह जो मजदूरी करते हैं। उनका एक पैर नहीं है। लेकिन वह फिर भी नकली पैर को कमर से बांधकर मजदूरी करने के लिए जाते हैं। खोपर सिंह जब चलते हैं तब वह लंगड़ते हैं। आप इन तस्वीरों में उन्हें देख सकते हैं।
सोशल मीडिया पर लोग इनकी खूब तारीफें और इनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं। क्योंकि आज इस दुनिया में कई सारे ऐसे लोग हैं जो अपंगता का झूठा बहाना करके लोगों से पैसे ठग लेते हैं। जबकि खोपर सिंह बिना किसी का सहारा लिए अपने दम पर रोजी-रोटी कमाने की सोच रहे हैं। वह किसी के आगे हाथ नहीं फैलाते बल्कि खुद से मेहनत करके ईमानदारी की रोटी खाना चाहते हैं।
इनकी हिम्मत है दूसरों के लिए मिसाल
इस वीडियो को विनोद शौरी नाम के एक फेसबुक यूजर ने शेयर किया था। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट पर 70 हजार से ज्यादा शेयर और करीब 10 हजार लोगों की प्रतिक्रिया मिल चुकी है।
वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए विनोद शौरी ने लिखा है इनका नाम खोपर सिंह है जो राजस्थान से हैं। वह दिल्ली में मजूदरी करते हैं। इनका एक पैर नहीं है बावजूद इसके ये किसी के आगे भी हाथ नहीं फैलाते हैं। ये खुद से मेहनत करके अपना जीवन चला रहे हैं। सच में इनके जज्बे को हम सभी सलाम करते हैं।