इस बात से तो सभी लोग अच्छे से वाकिफ हैं कि नमक के बिना खाना बिल्कुल बेस्वाद लगता है,इसलिए तो खाने में नमक का बहुत अहम हिस्सा होता है,लेकिन अगर गलती से भी खाने में नमक ज्यादा हो जाये तब तो खाना और ज्यादा बेस्वाद लगता है। खैर, जिस तरह स्वादिष्ट खाने के लिए खाने में नमक सीमित मात्रा में ही होना चाहिए ठीक उसी तरह स्वस्थ रहने के लिए भी नमक का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
क्योंकि बहुत ज्यादा नमक का सेवन करने से कई बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। दरअसल जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करने से शरीर पर इसके कई दुष्ट प्रभाव पड़ते हैं। तो आइए जानते हैं अधिक मात्रा मे नमक का सेवन करने से किन बीमारियों के होने का चांस ज्यादा होते हैं।
1.आंतों में सूजन
नमक के बहुत अधिक सेवन करने से आंतों में सूजन जैसे परेशानी पैदा हो सकती है। एक अध्ययन के मुताबिक अमेरिका के व्यस्कों में नमक का ज्यादा सेवन करने की वजह से उनकी आंतों में सूजन पाई गई।
2.हाई ब्लड प्रेशर
ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी आपको अपनी चपेट में ले सकती है। इसके चलते आपको कई तरहों की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
3.कैंसर
नमक का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपके शरीर में कैंसर भी पनप सकता है। दरअसल ज्यादा नमक खाने से शरीर में कैलोरीज बढ़ जाती हैं, जो कैंसर के जोखिम को बढ़ाने में सबसे ज्यादा मदद करता है।
4.हार्ट अटैक
ज्यादा नमक के सेवन करने से दिल की मांसपेशियां बढ़ने लगती हैं और दिल की मांसपेशियां बढ़ने की वजह से हार्ट अटैक होने का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए सीमित मात्रा में ही नमक का सेवन करें।
5. सिर दर्द
ज्यादा नमक खाने से सिर दर्द की परेशानी भी हो सकती है। खून में नमक की मात्रा ज्यादा होने पर मांसपेशियों और घुटनों का दर्द जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
नोट: यह लेख केवल आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से पहले जरूर जरूर लें।