ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के पावन महीने में जो भक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं। उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन का सोमवार अविवाहित लड़कियों के लिए बेहद खास माना जाता है। कहा जाता है कि सावन में भगवान शिव की पूजा करने से लड़कियों को मनचाहा वर मिलता है। सावन के सोमवार के दिन पूरे विधि-विधान से व्रत रखने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
सावन माह की शरुआत
बारिश का मौसम आरंभ होते ही भक्तों के मन में शिवभक्ति की भावनाएं आने लगती हैं और सभी लोग सावन का इंतजार करना शुरू कर देते हैं। ज्योतिषि के अनुसार, महादेव का प्रिय माह सावन 14 जुलाई 2022 से शुरू हो रहा है और 12 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के साथ समाप्त हो रहा है।
सावन माह में पड़ने वाले सोमवार की तिथियां
सावन मास का पहला दिन – 14 जुलाई 2022, दिन गुरुवार
सावन सोमवार व्रत – 18 जुलाई 2022, सोमवार
सावन सोमवार व्रत – 25 जुलाई 2022, सोमवार
सावन सोमवार व्रत – 01 अगस्त 2022 सोमवार
सावन सोमवार व्रत – 08 अगस्त 2022, सोमवार
सावन मास का अंतिम दिन – 12 अगस्त 2022, शुक्रवार
मान्यताओं के अनुसार, सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए बेहद ही खास होता है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति सावन के हर सोमवार को व्रत रखकर भगवान शिव की उपासना करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।
मान्यता है कि सावन के महीने में भोलेबाबा सर्वाधिक प्रसन्न होकर भक्तों
की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसी महीने में कांवड़िए कांवड़ लेकर चलते
हैं और गंगाजल भरकर शिवजी की जलाभिषेक करते हैं।
की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसी महीने में कांवड़िए कांवड़ लेकर चलते
हैं और गंगाजल भरकर शिवजी की जलाभिषेक करते हैं।