सुबह जल्दी उठना अच्छी आदत होती है। लेकिन कई लोगों को सुबह जल्दी उठने में बहुत ही आलस आता है। सुबह उठकर कई लोगों को पानी पीने की आदत होती है तो कुछ उठकर मेडिटेशन करते हैं। जबकि वर्क आउट पर कुछ लोग जातें हैं और मॉर्निंग वॉक पर जाने की कई लोगों को आदत होती है।
यह सारी आदतें दर्शाता है कि आपका जीवन सेहतमंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसी भी आदतें होती हैं जिनकी वजह से आपके स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव होता है। एक सर्वे में पता चला है कि जिस तरह से हम अपने दिन की शुरुआत करते हैं उसी तरह से पूरे दिन के स्वास्थ्य पर इसक असर पड़ता है।
अगर आप अपने दिन की शुरुआत ताजगी से करेंगे तो आपके अंदर पूरा दिन स्फूर्ति रहेगी। कई ऐसे आदतें हैं जो व्यक्ति के स्वास्थ्य को अच्छा करती है लेकिन कुछ ऐसी भी आदतें होती हैं जो आपको बीमार कर देती हैं। चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी आदतें होती हैं जो सुबह उठकर बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।
1. धूम्रपान करना
धूम्रपान करना सेहत के लिए वैसे तो अच्छा नहीं होता लेकिन इसके बावजूद भी कई लोग धूम्रपान करते हैं। हालांकि धूम्रपान सुबह उठते ही करना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। कहते हैं कि सुबह उठकर सिगरेट पीने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के होने की संभावना ज्यादा हो जाती है।
2. शराब पीना
जिस तरह से धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक होता है वैसे ही शराब पीना खतरनाक होता है। हालांकि इसके बाद भी कुछ ऐसे लोग होते हैं जो शराब पीकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। मतलब सुबह उठते ही वह शराब का सेवन करते हैं। शराब का सेवन सुबह उठते ही पीना हानिकारक होता है।
3. लड़ाई-झगड़ा करना
सकारात्मक तरीके से दिन की शुरुआत होनी चाहिए। कहा जाता है कि किसी से भी लड़ाई-झगड़ा सुबह उठकर नहीं करना चाहिए। अगर आप अपने दिन की शुरुआत किसी के साथ उलझ कर करते हैं तो आपका मूड खराब पूरे दिन आपका रहेगा और साथ ही किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा।
4. मसालेदार खाना
मसालेदार खाना कभी सुबह के वक्त नहीं खाना चाहिए। हल्का और पौष्टिक खाना ही सुबह के दिन खाना चाहिए। अगर आप सुबह हल्का और पौष्टिक खाना खाएंगे तो आपका पूरा दिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
5. कॉफी पीना
कई लोग कॉफी पीकर अपनी सुबह की शुरुआत करते हैं। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर में कॉर्टिसोल यानी एक हॉर्मोन का नाम, जो प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के मेटाबॉलिज्म में सक्रिय भूमिका निभाते हैं सुबह कॉफी पीने से शरीर में इसका लेवल बढ़ जाता है। अगर आप कॉफी का सेवन काम की शुरुआत के बाद करते हैं तो वह सेहतमंद होता है।
6. भड़काऊ चीजें देखना
कई लोगों को आदत होती है कि वह सुबह उठते ही टीवी देखते हैं। लेकिन आप ऐसा कुछ भी टीवी पर ना देखें जिससे आप भड़क जाएं। कहते हैं आपके काम और मूड पर इसका सीधा असर होता है।
7. इधर-उधर पड़े रहना
अधिकतर लोगों को सुबह जल्दी उठना बिल्कुल पसंद नहीं होता। कई ऐसे भी होते हैं जो सुबह उठने के बाद भी घर में कई जगह फिर लेट जाते हैं। बता दें कि यह आदत आपकी बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसा अगर आप करते हैं तो आप फ्रेश महसूस करने की बजाय सुस्त-सुस्त पूरा दिन रहेंगे।