सपनों और नींद का एक-दूसरे से काफी गहरा और पुराना रिश्ता है। नींद में चूर होते ही इंसान अपने असली व्यक्तित्व को छोड़कर काल्पनिक दुनिया में खो जाता है। जिसे स्वप्न लोक कहते हैं। आपको नींद के दौरान किस तरह का स्वप्न आ जाए इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। लेकिन यह सपना आपको आने वाले भविष्य के लिए सूचित जरूर कर देता है।
कुछ सपने ऐसे होते हैं जो आपको धन लाभ के बारे में संकेत देते हैं तो कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जोकि प्रेम संबंधों का बोध कराते हैं। वहीं इनमें से कुछ एक सपने ऐसे भी जरूर होते हैं जिनके आने पर आपको इस बात का संकेत मिलता है कि आने वाले समय में आप काफी बुरी तरह से किसी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। तो चालिए जानते हैं आखिर कौन से हैं वो सपने…
1.अपने आप को ऐसा करते देखें तब
अगर सपने में आप खुद को तेल,दूध,दही,घी आदि से मालिश करते हुए देख लेते हैं तो आप समझ जाए कि बहुत जल्द ही आपको कोई भयंकर रोग होने की शिकायत होने की पूरी-पूरी संभावना है। अगर आपको इस तरह को कोई सपना आता है तो आप तुंरत डॉक्टर से जरूर एक बार जांच करा लें।
2.सपने में ऐसा देखने पर भी गंभीर बीमारी होती है
सपने में अगर कोई इंसान लाल चंदन लगाए दिखाई दे या फिर कोई स्नान करने वाली महिला का आलिंगन करते हुए दिखे या फिर कोई हंसते-गाते देखे तब भी वह इंसान गंभीर बीमारियों के शिकंजे में आ सकता है। इसके अलावा यदि किसी भयानक आकृति वाले इंसान को आप सपने में देख लेते हैं तो आप बीमार पड़ सकते हैं।
3.ऐसे साधु को सपने में देखना
सपने में अगर आप किसी जटाधारी साधु को देख लेते हैं या फिर अपने शरीर के अंगों पा घास उगते,खुद को शरीर पर दूध और शहद का लेपन करते हुए देख लें। तो ऐसे सपने आना भी बीमारियां होने का संकेत देते हैं। ऐसा कुछ सपने में दिख जाने पर फौरान डॉक्टर को दिखाए।
4.सपने में ऐसी स्त्री देखना
सपने में अगर आप किसी महिला को काले कपड़े पहने हुए देख ले या फिर किसी पुरुष से संबंध बनाते हुए देख ले तो आप जरूर सावधान हो जाएं। क्योंकि यह एक अशुंभ संकते है और ऐसा होने पर आपको जल्दी ही अपने शरीर में कुछ-कुछ बीमारियों के लक्षण दिखने लगेंगे।
5.खतरनाक होता है ऐसा सपना
सपने में अगर आपको किसी के नाखून या बाल गिरते हुए नजर आए तो ऐसा कुछ भी होना आने वाले बुरे वक्त को दर्शता है। वहीं सपने में पानी या जलाशय देखना भी शुभ नहीं माना जाता है। स्वप्नशास्त्र में ऐसे सपने का मतलब गंभीर बीमारियों को न्यौता देना माना जाता है।
6.सपने में सांप दिख जाना
अगर कभी आपको सपने में सर्प,वानर या रीछ आदि नजर आए तो यह आने वाली बीमारियों की ओर इशारा करता है। इसके अलावा सपने में किसी स्त्री या कन्या को विलाप करते हुए देखना भी बेहद अशुभ संकेत होता है। ऐसे में आपके घर में कोई बड़ी मुसीबत हो सकती है या आप गंभीर रूप से किसी बीमारी का शिकार हो सकते हैं।