किच्छा : एनसीईआरटी की किताबों को विद्यालयों में लागू किये जाने पर उत्तराखण्ड देश का प्रथम राज्य बनने पर भाजपाईयों ने खुशी व्यक्त करते हुए शिक्षामंत्री का आभार प्रकट किया है। आज प्रातः नगर के प. दीन दयाल चौक पर तमाम भाजपाई एकत्र हुए। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष लवी सहगल के कहा कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे ने निजी स्कूलों में बुक सेलरों का माफिया राज खत्म करने के लिए एनसीईआरटी की किताबों को लागू करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के अभिभावकों पर महंगी किताबों का प्रतिवर्ष बोझ पडता था, जो अब नही पडेगा।
उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी की किताबों को विद्यालय में लागू करने से उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बन गया है। इसके लिए भाजपाईयों ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य रूप से विवेक राय, किशन गोयल, लता सिंह, विवेक दीप सिंह, दिनेश भाटिया, आरती दूबे, प्रहलाद खुराना, बॉबी खुराना, सरन संधू, प्रेमलता चौहान, देवेन्द्र शर्मा, सुरेश कुमार, ओमकार नागी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– सुरजीत कामरा