हर कोई बूढ़ा होने से डरता है। कुछ लोग तो इस बात को एक सच मान कर शांत रहते है कि एक दिन सभी को बूढ़ा होना है, तो वही कुछ ऐसे लोग भी है जो जवान दिखने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते है। जवान दिखने की चाहत में एक महिला बहुत आगे निकल गई है, वो दावा करती है कि आज उसकी असली उम्र को कोई भी पहचान नहीं पाता है। ये कहानी सभी जगहों पर चर्चे का विषय बानी हुई है कि कैसे महिला ने अपनी उम्र को कम किया।
रिपोर्ट के अनुसार एक महिला 55 साल की उम्र में भी जवान दिखने के लिए 200 से ज्यादा प्लास्टिक सर्जरी कराई हैं। महिला ने दावा किया कि 55 की उम्र में 30 दिखने के लिए उसने अब तक 8 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए हैं। पॉल थेबर्ट नाम की महिला जिसका असली नाम लेसी बताया जा रहा है, जो अमेरिका के वर्जीनिया में रहती है।
महिला खुद को मिलियन-डॉलर बार्बी बताती थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को और सर्जरी न कराने की सलाह दी गई है। हालांकि, लेसी का दावा है कि वह किसी के लिए समान जीवन शैली का नेतृत्व करने की वकालत नहीं करती है। उनका कहना है कि वह प्लास्टिक को लाइफ दे रही हैं।
महिला ने बताया कि वह अभी सिंगल है और उसका बेटा 35 साल का है। महिला ने बताया कि वह अन्य लड़कों को डेट करने के लिए तैयार है। साथ ही ये भी बोला कि अगर उसका शरीर सुंदर और ठीक नहीं होगा, तो कोई भी उसे पसंद नहीं करेगा, यही वजह है कि वह अपने बॉडी पर ज्यादा ध्यान देती है।
आगे महिला बताती है कि वो छह बच्चों की मां है और साल 2011 में एक डॉक्यूमेंट्री में भी काम कर चुकी है। लेसी के अनुसार, जब वह 24 साल की थी, तब उसकी पहली सर्जरी हुई थी।