घर में अकसर हम देखते हैं की चीटिंयां अचानक से बढ़ जाती है, तो कभी अचानक से गायब हो जाती है। चीटियां दो तरह की होती हैं, लाल और काली. इनमें से लाल को अशुभ और काली को शुभ माना गया है। चीटिंया हमारे अच्छे दिन या फिर हमारी समस्याओं को खत्म करने के लिए आतीं हैं।
कर्ज से परेशान लोग चीटियों को चीनी और आटा डालें। ऐसा करने पर कर्ज उतरता है।
शास्त्रों के अनुसार काली चीटियों को बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि काली चीटियों में भगवान विष्णु का वास होता है। वहीं अगर काली चीटिंया आपके घर में दिखाई दे तो यह मान लें कि भगवान विष्णु की आप पर कृपा बनी है। जैसे ही चीटिंयां दिखे तो आटा जरूर खिलाएं। कहा जाता है इस उपाय को करने वाले व्यक्ति को बैकुंठ मिलता है और जीवन-मरण के इस चक्कर से छुटकारा मिलता है।
यदि आपके धन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए चीटिंयों को मीठी रोटी बनाकर खिलाएं। यह उपाय करने से आपके सारे बिगड़ कार्य बन जाएंगे।
अगर सपने में चीटीं दिखाई तो चीटियों को आटे में चीनी मिलाकर खिलाएं इससे आपके परिवार पर आने वाले सारी बाधाएं समाप्त हो जाती हैं। आपको धनलाभ होता है। वहीं यदि अगर आपको घर में या घर की छत पर काली चीटियों की कतार दिखे तो समझ लें कि आपका भाग्य चमकने वाला है। पैसों की भरमार होगी।
काली चीटिंयों को चावन में चीनी मिलकर खिलाएं, इस उपाय को करने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है साथ ही परिवार में सुख-शांति और सामंजस्य भी बढ़ता है।
अगर आपके घर में अचानक से काली चीटियां दिखने लगें तो उन्हें नारियल के सूखे पाउडर में चीनी मिलाकर खिलाने से नकारात्मक शक्तियों का नाश हो जाता है।
नौकरी में स्थायित्व लाने के लिए बादाम पाउडर में चीनी मिलाकर चीटियों को खिलाएं, तुरंत ही नौकरी के योग बनने लगेंगे।