साइंटिफिक फिक्शन मूवी में हम सभी लोगों ने एक से बढ़कर एक अजूबे देखे हैं। इन फिल्मों में दूसरे ग्रह से आए पशु-पक्षी और कीड़े-मकौड़े भी शामिल होते हैं। लेकिन पिछले दिनों नार्वे के शख्स को एक ऐसी मछली मिली है जिसे एक फेर को देखकर तो किसी के भी होश उड़ जाएं।
ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ऐसी खौफनाक आंखों वाली मछली तो सिर्फ साइंटिफिक फिक्शन फिल्मों में ही देखने को मिलती। वैसे यहां तो एवेंजर्स:एंडगेम फिल्म के विलेन थनोस की सेना जैसा हाल हुआ पड़ा है।
मछली की तुलना डायनासोर की आंखों से हुई
19 साल के ऑस्कर लुंडाहल जो इस मछली को पकडऩे वाली कंपनी के गाइड हैं। इंटरनेट की दुनिया में अब इस बड़ी आंखों वाली मछली की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। ऑस्कर लुंडाहल ने इस मछली की आंखों की तुलना डायनासोर से करी है। वो कहते हैं कि उन्होंने इससे पहले कभी भी ऐसा कुछ नहीं देखा है।
जानकारी के लिए बता दें कि यह रैटफिश है। सूत्रों के अनुसार ऑस्कर लुंडाहल नॉर्वे तट पर मछली पकड़ रहे थे तभी उन्होंने बड़ी आंख वाली मछली को देखा। इस मछली का लैटिन नाम Chimaeras Monstrosa Linnaeu है।
बता दें कि रैटफिश शार्क की प्रजाति से काफी हद तक मिलती-जुलती है। इस मछली का अस्तित्व तकरीबन 300 मिलियन साल पुराना माना जाता है। रैटफिश गहरे पानी में रहती है। ऑस्कर लुंडाहल ने यह मछली पका कर खाई भी है। उन्होंने बताया कि ये मछली बदसूरत दिखने के बाद भी खाने में बहुत स्वादिष्टï है।