ऐसा कहा जाता है कि अगर पेट सही है तो सेहत अपने आप दुरुस्त रहेगी। जैसे-जैसे हमारी जीवनशैली और व्यस्तता हो रही है वैसे-वैसे घर से बाहर खाने की आदत हमको पढ़ती जा रही है। पाचन से जुड़ी समस्या खासतौर पर कामकाजी लोगों में देखने को मिल रही हैं।
हमेशा ही एसिडिटी और कब्ज की परेशानी बनी रहती है। वहीं हार्टबर्न और पेट दर्द भी आम हो चुका है। अगर आप भी ऐसी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो कुछ घरेलू चीजें हैं जिनसे आप अपने पेट को फिट और हेल्दी कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में-
अजवायन साफ करती है पेट
ऐसिडिटी और गैस की समस्या में अजवाइन बहुत लाभकारी होती है। अजवाइन नियमित रूप से नहीं खाते तो जिस दिन आपने ज्यादा मसाले और तेल का खाना खाया है तो उस दिन अजवाइन जरूर खा लें। पेट में जितने भी हानिकारक तत्व मौजूद होते हैं उन्हें अजवाइन दूर कर देता है।
अजवाइन में कैल्शियम होता है जो बहुत ही ज्यादा हड्डियों के लिए लाभकारी होता है। एक छोटा चम्मच सबूत अजवाइन में चुटकीभर काला या फिर सेंधा नमक डाल कर खाने के 10 मिनट बाद खा लें। इसे पानी के साथ खाएं। इतना ही नहीं अजवाइन को हर सब्जियों में डालें।
सौंठ दूर करती है गैस की समस्या
शरीर में गैस की समस्या को सौंठ दूर करती हैं। हाजमे को सौंठ का नियमित सेवन सही करता है। एंजाइम की मात्रा पेट में सौंठ सही रखता है। गुनगुना या नॉर्मल पानी के साथ आधा छोटा चम्मच सौंठ का पाउडर खाने के 10 से 15 मिनट बाद खा लें।
हरड़ हराता है अपच को
हरड़ शरीर से अपच की समस्या को दूर करता है। पेट के रोगों में हरड़ बहुत फायदेमंद है। हरड़ पेट को साफ रखता है साथ ही खाने को अच्छे से पचाता है। आधा चम्मच हरड़ खाने के 10 से 15 मिनट बाद सादे पानी के साथ खा लें। आपकी पेट से जुड़ी सारी समस्या खत्म हो जाएंगी।
तुलसी का पत्ता अल्सर से बचाता है
तुलसी का पत्ता ऐसिडिटी को खत्म करता है। अल्सर से पेट को तुलसी का पत्ता भी बचाता है। साथ ही पाचन क्रिया भी दुरुस्त करता है। अगर आप रोज 3 से 4 तुलसी के पत्ते खाते हैं तो पेट हमेशा सही रहता है। तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर भी लेना चाहिए यह लाभकारी होता है।