आज कल गर्मी अपने जोड़ो पर है। दोपहर के समय में तो और भी बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। पर इस भीषण गर्मी में भी कुछ ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो सभी के चेहरे पर मुस्कान ला देते है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसने सभी को हसंने पर मजबूर कर दिया है। आप गर्मी से बचने के लिए क्या करते है? शायद वो सभी काम जो आपके हित के लिए हो, इन दोनो लड़का-लड़की ने भी कुछ ऐसा ही किया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और लड़की बीच सड़क में स्कूटी पर बाल्टी और मग के साथ थे। रोड चल रहा था सभी लोग अपनी अपनी गाड़ी चला रहे थे तभी देखा जा सकता है कि लड़की बाल्टी में से पानी निकाल कर खुद भी नहा रही थी और आगे बैठे लड़के को भी नहला रही थी। दोनों लड़का-लड़की नहा भी रह थे और स्कूटी भी चला रहे थे। इस सबसे अलग नज़ारे को देख बाजार में और भी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। वीडियो में भी आप कुछ लोगों को देख सकते है जो वहां लाइव आनंद ले रहे थे।
अभी देखा जाए तो देश भर में गर्मी का माहौल है लोग गर्मी से बचने के लिए काफी तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं लेकिन इन लड़का लड़की का उपाय सबसे अलग है जो कि सोशल मीडिया पर सनसनी मचा के काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद सभी यूजर्स काफी हैरान हैं। वायरल वीडियो को @Iamjustme_00 नाम के ट्विटर आकउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में कैप्शन भी लिखा गया है “गर्मी-गर्मी”। वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके है और साथ ही कए लोग इस वीडियो के निचे अपनी राय भी लिख रख रहे है।
गर्मी गर्मी 😜 pic.twitter.com/3A5X3sPpiv
— roopa 🇮🇳 (@Iamjustme_00) May 14, 2023
आजकल देश में गर्मी का मौसम चल रहा है कई जगहों में पारा 40 डिग्री के पास है तो ऐसे में अगर आप ही घर से बाहर निकले तो अपने साथ छाता आदि जरूर रख ले जिससे आपको धूप से बचने में लाभ होगा। और गर्मी से बचने के लिए आप इस बात पर भी ध्यान दें कि आप ज्यादा से ज्यादा पानी या जूस और तरल पदार्थों का सेवन करें।