इंटरनेट पर आग की तरह खबर फैलने में कुछ ज्यादा समय नहीं लगता। कुछ ही मिन्टो में किसी क्षेत्र या व्यक्ति विशेष की खबर कुछ ही देर में पूरी दुनिया में वायरल हो जाती है। हाल ही में ऐसे ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक 10 वीं क्लास की लड़की घोड़े पर सवार होकर स्कूल जा रही है। ये लड़की घोड़े को बिजी सड़क पर भी बड़ीं सहजता से दौड़ा रही हैं। बता दें कि ये लड़की घोड़े पर सवार होकर अपनी बोर्ड की परीक्षा देने के लिए जा रही है। ये घटना केरल के थिस्सूर की है।
यहाँ देखें वायरल वीडियो
बता दें कि इस वायरल वीडियो में लड़की सफेद घोड़े पर सवार होकर घुड़सवारी कर रही है। लड़की स्कूल की ड्रेस में अपने कंधे पर बैग तांगे हुए नजर आ रही है। लड़की इसमें सफेद शर्ट,स्क्र्ट और जूते पहले नजर आ रही है।
This video clip from my #whatsappwonderbox shows how a girl student is going to write her Class X final exam in Thrissur district, Kerala. This story made my Sunday morning brew of @arakucoffeein taste better! After all, ARAKU coffee is about #cupofchange #GirlPower @NanhiKali pic.twitter.com/45zOeFEnwV
— Manoj Kumar (@manoj_naandi) April 7, 2019
धोड़े पर सवारी कर रही इस लड़की का वीडियो सबसे पहले @manoj_naandi नामक यूजर ने शेयर किया था। उनके शेयर किए गए ट्वीट पर 7,800 से भी ज्यादा लाइक और 2,500 से ज्यादा रिट्वीट आ गए हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लड़की की करी जमकर तारीफ
इस 10वीं क्लास की छात्र का सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोग शानदार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने कमेंट में बच्ची को आज की लक्ष्मी बाई बताया तो वहीं कई लोगों ने इसे सड़कों को पॉल्यूशन फ्री बनाने की बच्ची की पहल बता रहे हैं। वहीं कई सारे यूजर तो बच्ची के हौंसले की खूब तारीफ कर रहे हैं।
1#
2#
3#
4#
आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ
केरल थ्रिसूर की रहने वाली लड़की जा घोड़े पर सवार होकर अपना एग्जाम देने जा रही थी। मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इस लड़की के वीडियो को ट्वीटर पर शेयर हुए लड़की की तारीफ की और कहा ‘इसे ग्लोबल स्तर पर वायरल होने की जरूरत है। यह भी अतुल्य भारत है।’उन्होंने यह भी लिखा कि मैं इस छात्रा और इसके घोड़े की तस्वीर को सक्रीन सेवर पर सेव करना चाहता हूं, क्या कोई इस छात्रा को जानता है?
यहाँ देखें ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/anandmahindra/status/1114840452040155136
बता दें कि आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं इसी के साथ वह कई रोचक चीजें शेयर करते रहते हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की इससे पहले भी वह कई सारी वीडियो को शेयर कर चुके हैं।
यहाँ देखें ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/anandmahindra/status/1114843343668666368