हर किसी की दिली ख्वाहिश होती है कि उसके घर मे हमेशा सुख शांति बनी रहे। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है जब इंसान को काफी ज्यादा नुकसान होने लगता है। यदि आप चाहते हैं कि आपकेघर भी सुख शंति और उन्नति बनी रहे तो आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखना होगा। वास्तुशास्त्र के मुताबिक कुछ चीजों को करने से घर नुकसान झेलना पड़ता है। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो 8 चीजें…
1.वास्तु विज्ञान के मुताबिक रसोई में कभी भी दूध को खुला नहीं रखना चाहिए। इससे आर्थिक समस्याएं पैदा होती हैं। इसलिए दूध हमेशा ढक के रखना चाहिए।
2.गलती से भी बोनसाई और कंटीले पौधे को अपने घर के अंदर नहीं लगाएं। इससे घर का वास्तु बिगड़ जाता है साथ ही नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।
3.कभी भी घर की उत्तर पूर्वी में भारी मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए।
4.शयनकक्ष में बिस्तर के नीचे जूते-चप्पल नहीं होने चाहिए। यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ता है और रोग एवं मानसिक परेशानियों को बढ़ाता है। जूते-चप्पल हमेशा घर के बाहर ही रखने चाहिए।
5.लोहे की अलमारी को भूल से भी बिस्तर के पीछे नहीं रखना चाहिए। यह भी ध्यान रहे कि लोही की चीजें आपके बिस्तर पर नहीं होनी चाहिए।
6.घर के बीच में पानी की टंकी,हैंडपंप,घड़ा या दूसरे जल का कोई भी सिस्टम नहीं होना चाहिए। यह आर्थिक मामलों में नुकसानदेय होता है।
7.धन-संपत्ति और पारिवारिक सुख-शांति के लिए डूबते हुए जहाज की फोटो घर में नहीं लगानी चाहिए।
8.दान के लिए लाई गर्ई चीजों को ज्यादा दिनों तक घर में नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा देवी-देवताओं की टूटी मूर्तियों को भी घर में नहीं रखना चाहिए। टूटी हुई मूर्तियों को घर में भी नहीं रखना चाहिए।