नवरात्रि में मां दुर्गा धरती पर ही रहती हैं। इन 9 दिनों में मां भक्तों के घर वास करती हैं। ऐसे में घर का वातावरण और घर दोनों का शुद्ध होना होना बेहद जरूरी है।
साफ-सफाई के बिना घर में देवी की उपासना का शुभ फल नहीं मिलता है।नवरात्रि से पहले साफ-सफाई में कुछ खास चीजें भी घर से बाहर निकाल देनी चाहिए।
पूजा घर में जो भी अशुद्ध फूल या पूजा सामग्री है, उसे घर से बाहर कर दें। पूजा में उनका उपयोग होता नहीं है और वे निगेटिव एनर्जी पैदा करते हैं।
x
नवरात्रि के समय में लहसुन, प्याज, मांस, मदिरा, सिगरेट या अन्य प्रकार की कोई भी तामसिक वस्तु का सेवन नहीं किया जाता है। नवरात्रि में इन वस्तुओं की घर में उपस्थिति भी अशुभ मानी जाती है।नवरात्रि पूर्व इनको घर से बाहर कर दें और परिवार का कोई भी सदस्य इनका सेवन न करे।
टूटे हुए कांच को अशुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इंसान को घर में कभी भी टूटा हुआ कांच या कोई समान नहीं रखना चाहिए। यह आपको सिर्फ नवरात्रि के दिनों में ही नहीं बल्कि किसी भी समय में नहीं करना चाहिए। अगर कांच का कोई समान टूट गया है तो उसे जोड़कर घर में रखने की जगह आप उसे बाहर निकाल दें।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक खंडित मूर्तियों को घर में रखना बहुत ही अशुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि खंडित मूर्तियां घर के सदस्यों के लिए दुर्भाग्य लेकर आती हैं। ऐसे में खंडित मूर्तियों को नवरात्रि से पहले बहते हुए जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।
नवरात्रि से पहले आप अपनी रसोई से प्याज और लहसुन, अंडा, मांस, शराब आदि सभी चीजों को घर से बाहर निकाल दें।