बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म राजा हिन्दुस्तानी तो आप सबको ही याद होगी। उस फिल्म का एक गाना परदेसी परदेसी जाना नहीं यह तो सबको ही याद होगा। यह गाना उस समय का सबसे फेमस गाना है और इसे उस समय के फेमस गांव में शूट किया गया था।
यह गाना फिल्म में आमिर खान और करिश्मा कपूर के ऊपर फिल्माया गया था और इस गाने में एक बंजारन भी थी जिसे आप सबको याद ही होगा।
आज हम आपको उसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने इस फिल्म में बंजारन का रोल निभाया था। इस फिल्म में परदेसी परदेसी गाने में जो बंजारन थी उस लड़की का नाम प्रतिभा सिन्हा है।
प्रतिभा को इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में बहुत अच्छी पहचान मिल गई थी। लेकिन उस समय की प्रतिभा और आज की प्रतिभा में काफी ज्यादा फर्क आ गया है।
आज हम आपको प्रतिभा कि आज के समय की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म के अलावा प्रतिभा ने फिल्म महबूब मेरे महबूब मेरे, जंजीर, दीवाना मस्ताना, ले चले अपने संग, सैन्य राज इन सभी फिल्मों में काम किया हुआ है।
राजा हिंदुस्तानी फिल्म में प्रतिभा का यह परदेसी सॉन्ग आज भी लेागों को याद है औैर वह सुनते भी हैं। 4 जुलाई, 1969 को कोलकाता में जन्मीं प्रतिभा ने करियर की शुरुआत 1992 में आई फिल्म ‘मेहबूब मेरे मेहबूब’ से की थी।
इसमें उनके अपोजिट एक्टर सुजॉय मुखर्जी (जॉय मुखर्जी के बेटे) थे। 90’s की कामयाब संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण में से एक नदीम सैफी को प्रतिभा अपना दिल दे बैठी थीं।
बता दें कि नदीम पर गुलशन कुमार की हत्या का आरोप है। कहा जाता है कि नदीम से अफेयर के चलते प्रतिभा ने अपना करियर भी दांव पर लगा दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतिभा की मां माला सिन्हा उनके और नदीम के रिश्ते के सख्त खिलाफ थीं।
ऐसे में किसी को उनके अफेयर का पता ना चले, नदीम और प्रतिभा एक-दूसरे से कोड वर्ड में बात करते थे। प्रतिभा का कोड नेम ‘Ambassador’ था, जबकि नदीम का ‘Ace’ हालांकि बाद में जब मीडिया को दोनों के सीक्रेट कोड नेम पता चल गए तो प्रतिभा ने सरेआम नदीम के साथ अपने रिलेशन की बात कबूल ली थी। लेकिन प्रतिभा की माँ को ये रिश्ता पसंद नहीं था इसीलिए उन्होंने प्रतिभा को चेन्नई भेज दिया था।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार