दुनिया के नए धर्मों में से एक सिख धर्म को माना जाता है लेकिन सिख धर्म की जड़ें भारत के साथ कई देशों में बहुत मजबूत रही हैं। सिख धर्म पूरी दुुनिया में अपनी सेवा और लंगरों के लिए बहुत मशहूर हैं।
दुनिया में कहीं पर भी कोई आपदा या फिर क्राइसिस आते हैं तो सबसे पहले मदद का हाथ सिख धर्म ही आगे बढ़ाता है। इसी बड़े कारण की वजह से पूरी दुनिया सिख धर्म और इसके लोगों को बहुत इज्जत देती है।
हॉन्ग कॉन्ग का एक व्यक्ति सिख धर्म से इतना प्रभावित हो गया कि उसने सिख धर्म ही अपना लिया। हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं उसका नाम पैट सिंह चेउंग है। पैट सिंह चेउंग उन नॉन-इंडियंस में से एक हैं जिन्होंने सिख धर्म अपना लिया है।
चीन के इस शख्स ने अपनाया सिख धर्म
कनाडा के वैंकुवर में चेउंग रहते हैं और वैंकुवर को चाइनाटाउन के नाम से भी जाना जाता है। कुछ समय पहले ही सिख धर्म को उन्होंने जाना था। दरअसल एक दिन उन्होंने एक कम्युनिटी सेंटर के बाहर लाइन देखी और जब वह इसके बारे में और जानकारी लेने गए तो उनके हाथों में दस्ताने दे दिए गए और कहा गया कि लोगों को खाना बांटे।
चेउंग को इस धर्म ने इतना प्रभावित किया की उन्होंने उस दिन से इस धर्म को अपना लिया। बता दें कि चेउंग एक प्रैक्टिसिंग सिख हैं। चेउंग पेशे से तो एक फोटोग्राफर और एक मैराथॉन रनर हैं। चेउंग ने जब से सिख धर्म अपनाया है उस दिन से वह सुबह 3.30 बजे अमृत बेला के लिए उठते हैं और पाठ करते हैं।
गुरु नानक फ्री किचन के चेउंग सदस्य बन गए हैं और वह हर संडे को फ्री किचन भी लगाते हैं। कैंटोनीज चीनी भाषा में चेउंग ने 3 फैक्ट्स अबाउट किताब लिखी है और पूरी दुनिया में इस किताब के जरिए वह सिख धर्म से जुड़ी रोचक बातें लोगों में फैलाने का काम कर रहे हैं।