बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) रविवार को गांधी मैदान में ‘गरीब महासम्मेलन’ कर रही है। एनडीए से अलग होने के बाद और महागठबंधन में शामिल होने के बाद हिंदुस्तान आवाम मोर्चा का ये पहली बार बड़ा कार्यक्रम हो रहा है। रैली में मांझी समेत उनकी पार्टी के सभी बड़े नेता पहुंच चुके हैं। मांझी हाल में ही एनडीए से अलग होकर महागठबंधन में शामिल हुए हैं।
महगठबंधन के तमाम दिग्गज नेता मंच से गरीबों, दलितों को संबोधित करेंगे। शनिवार से ही प्रदेश भर के लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना पहुंचने लगे थे। रैली को सफल बनाने के लिए हम पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया है। ‘हम’ के गरीब महासम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शिरकत करेंगे वहीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इस सम्मेलन में शामिल नहीं होंगी। रैली के दौरान कोई हंगामा नहीं हो इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। हर जगह पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
गांधी मैदान में लोगों के एंट्री और बाहर जाने के लिए गेट बनाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, सदानंद सिंह को भी इसमें शामिल होना है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का गरीब महासम्मेलन पटना के गांधी मैदान में थोड़ी देर में शुरू होगा। इसकी तैयारियां हो चुकी हैं। गरीब महासम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वृषण पटेल गांधी मैदान पहुंच चुके हैं जबकि पार्टी के अन्य नेताओं का पहुंचना शुरू हो चुका है।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।