सावन के दिनों में भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र अर्पित करने और उनका जलाभिषेक करने से इंसान को सुख-समृद्घि की प्राप्ति होती है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक सावन का दूसरा सोमवार कई सारी राशियों के लोगों के लिए कुछ विशेष लेकर आया है। तो आइए जानते हैं कि किन लोगों को आज होगा लाभ और राशिनुसार शिव जी को कौन-सी चीज करें अर्पण।
1.मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सावन का दूसरा सोमवार काफी अच्छा रहने वाला है। इन राशि के जातकों को बिजनेस में मुनाफा होगा साथ ही दोस्तों से मुलाकात की संभावना होगी। सोमवार यानि आज के दिन मेष राशि के जातकों को भोलेनाथ को सफेद आंकड़े के फूल चढ़ाने चाहिए।
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए सावन का दूसरा सोमवार ठीक-ठीक रहेगा। जबकि ऐसे लोग ध्यान रखें कि जल्दबाजी में कोई भी गलत फैसला करने से दूर रहें,क्योंकि ध्यान न देने की वजह से धन का नुकसान हो सकता है। सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध और गंगाजल चढ़ाना शुभ होगा।
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र के अनुसार दिन अच्छा जाने वाला है। इन जातकों को नौकरी और बिजनेस में कामयाबी मिलेगी। लेकिन पारिवारिक मनमुटाव होने की उम्मीद है। इन लोगों को शिव पुराण का पाठ करना चाहिए।
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए सावन का दूसरा सोमवार मिलाजुला बीतेगा। उन्हें अपने परिवार के साथ में वक्त बिताने का मौका मिलेगा। लेकिन ध्यान रहे ऐसे लोग अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो संबंधों में दरार पड़ सकती है। कर्क राशि के लोगों को महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी करना चाहिए।
5.सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आज के दिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। लेकिन इन्हें कार्यक्षेत्र में मुनाफा और धन की प्राप्ति हो सकती है। सिंह राशि के लोगों को शिव मंदिर में पूजा और दान देना चाहिए।
6.कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए सावन का दूसरा सोमवार खुशियों की सौगात लेकर आया है। इस राशि के लोगों को एक और जहां धन लाभ होने की संभावना है तो वहीं उन्हें परिवार का भी साथ मिलेगा। इस राशि के लोगों को शिवलिंग पर दूध और दही अर्पण करना चाहिए।
7.तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सावन का दूसरा सोमवार शुभ रहेगा। उन्हें धन लाभ के साथ नौकरी में भी सफलता मिलेगी। यदि आप आज किसी नए काम की शुरूआत करने वाले हैं तो उसमें भी आपको कामयाबी हासिल होगी। आज के दिन इस राशि के लोगों को शिव सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।
8.वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा। हालांकि आज आपके खर्चे कुछ ज्यादा बढ़ सकते हैं और वाहन चलाते वक्त भी सावधानी बरतें। वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।
9.धनु राशि
इस राशि के जातकों का दिन आज भारी जाने वाला है। उनके पैसे डूबने के साथ लड़ाई-झगड़े बढऩे की आशंका है। इससे बचाव के लिए आप शिव जी का ध्यान करें और रुद्राक्ष की माला धारण करें।
10.मकर राशि
मकर राशि वालेें लोगों को सावन के दूसरे सोमवार के दिन थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लेकिन इसके साथ ही आपको अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने को मौका मिलेगा। जिन लोगों की शादी नहीं हुई है उनके लिए शादी का भी योग बन सकता है। इस राशि के लोग शिवलिंग पर कच्चे चावल चढ़ाए।
11.कुंभ राशि
इस राशि के जातकों को किसी वजह से आज के दिन किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिसकी वजह से तनाव बढ़ेगा। लेकिन आपको इससे निपटने के लिए परिवार का सहयोग मिलेगा। आज के दिन कुंभ राशि के लोगों को शिवलिंग का पंचामृत से नहाना चाहिए।
12.मीन राशि
मीन राशि वालें लोगों की आज अपने कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। इसके अलावा धार्मिक कामों में इनकी रुचि बढ़ेगी। इसलिए ऐसे में आप भगवान भोलेनाथ को आप खीर का भोग लगाएं इससे आपका दिन शुभ होगा।