बॉलीवुड के मशहूर दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर सोशल मीडिय पर एक्टिव रहते हैं। ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर 30 जून को एक वीडियो पोस्ट किया था और इस वीडियो में उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या सही में ऐसा हो सकता है? आप भी इस वीडियो को देखकर हैरान रह जाएंगे।
इस वीडियो में ट्रेन का इंजन एक शख्स को जोर से टक्कर लगाता है लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह कि इस शख्स को कुछ नहीं हुआ। हालांकि इस शख्स के जादू को देखकर लोग ढंग रह गए।
कैसे ऐसा हो सकता है?
ऋषि कपूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, कोई जानता है यह कैसे संभव हुआ? चाहे यह कैमरा ट्रिक हो या कुछ और! लेकिन यह शानदार है। इस वीडियो को अब तक 6 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है और 900 लोगों ने री-ट्वीट किया है। वहीं 1 लाख से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है।
Anyone know how this is possible? Or is it a camera edit trick! Whatever, it’s amazing. pic.twitter.com/1RAv1UW1fZ
— Rishi Kapoor (@chintskap) June 30, 2019
इस ट्रिक का इस्तेमाल किया होगा
पिछले 8 महीने से ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में इलाज करवा रहे हैं। ऋषि कपूर से मिलने कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे। सबने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं।