इन 6 पौधों को घर में जरूर लगाएं, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

इन 6 पौधों को घर में जरूर लगाएं, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी

वैसे तो पेड़-पौधे लगाने का धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों महत्व होता है। वैज्ञानिक दृष्टिïकोण से देखा जाए तो पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है

वैसे तो पेड़-पौधे लगाने का धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों महत्व होता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है जिस वजह से हमारा वातावरण शुद्घ रहता है। जबकि धार्मिक  दृष्टिकोण की ओर से देखा जाए तो कहा जाता है पेड़-पौधे घर की नकारात्मक ऊर्जा को देर करके घर में सुख-समृद्घि लेकर आते हैं। इसलिए आप भी अपने घर में इन 6 पौधों को जरूर लगाएं। इनको लगाने से आपके घर में कभी धन संबंधी परेशानी कभी नहीं होगी। 
1572853122 images (14)
1.तुलसी का पौधा
हिंदु धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व होता है। तुलसी का पौधा घर में लगाना जरूरी भी माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि यदि आपके घर में तुलसी का पौधा है तो आपके घर या आपके मन में किसी तरह का नकारात्मक विचार नहीं आ सकता है। क्योंकि तुलसी का पौधा सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर देता है। इससे आपके घर कभी भी यमराज नहीं आ सकते हैं। इतना ही नहीं यहां तक आपके घर कोई बुरी आत्मा भी प्रवेश नहीं कर सकती है। तुलसी के पौधे को साक्षात वंृदा का स्वरूप और तुलसी को नारायण प्रिया कहा गया है जिस घर में तुलसी का वास होता है वहां पर कभी किसी प्रकार की कमी नहीं होती है। 
1572852759 images (6)
2.कड़ी पत्ते का पौधा
कड़ी पत्ते का पौधा आपको कहीं भी आसानी से मिल सकता है। इसको लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। इन दोनों में से किसी भी एक पेड़ को लगाने से शनि,राहु और केतु तीनों प्रसन्न रहते हैं। 
1572852772 images (7)
3.आंवले का पौधा
अगर आप अपने घर में आंवले का पौधा लगाते हैं तो मां लक्ष्मी स्वयं आपके घर में हमेशा के लिए वास करेंगी। क्योंकि आंवले में भगवान कृष्ण और विष्णु का वास होता है। भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी आपके घर हमेशा वास करेंगी। इस पौधे को आप गमले या जमीन कहीं भी लगा सकते हैं। अगर ये दोनों नहीं हो सकता तो आप घर में इसका चित्र लगाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 
1572852826 images (8)
4.पारिजात का पौधा
पारिजात के पौधे की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी। इसमें 14 रत्नों की उत्पत्ति हुई। इन 14 रत्नों में से 11 वां रत्न पारिजात वृक्ष का था। इस पौधे की खासियत यह है कि इसको केवल छू लेने से ही मात्र सारी थकान दूर हो जाती है। यह पौधा वृक्ष देवताओं को सबसे ज्यादा प्रिय होता है। 
1572852948 images (9)
इसलिए जिसके भी घर यह पेड़ लगा होता है उस घर में सदैव देवताओं का वास होता है। इतना ही नहीं उस घर में कभी दरिद्रता भी नहीं आती। इस पौधे के छोटे-छोटे खुशबूदार फूलों से सारा वातावरण सुगंधित रहता है। आप चाहें तो यह पौधा आप गमले में भी लगा सकते हैं। 
1572853009 images (10)
5.केले का पेड़
भगवान विष्णु का वास केले के पेड़ में माना जाता है। गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। केले का पेड़ घर में ईशान कोण की तरफ रखना चाहिए। मान्यता यह भी है अगर स्टूडेंट्स इस पेड़ की छांव में बैठकर पढ़ते हैं तो उन्हें पाठ जल्दी-जल्दी याद हो जाता है। 
1572853034 images (11)
6.शमी का पौधा
शमी का पौधा ऐसी जगह पर लगाना चाहिए जिससे कि घर से निकलते समय यह दाहिनी ओर पड़े। शमी के पौधे की पूजा करने से घर में शनि का प्रकोप नहीं रहता है। आपके कामों में आने वाली सभी रुकावट दूर होंगी।
1572853062 images (12)
शमी को गणेश जी का प्रिय वृक्ष माना जाता है। इसलिए भगवान गणेश जी की पूजा करने में शमी के वृक्ष की पत्तियों को अर्पित किया जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।