कई ऐसे लोग होते हैं जो दूसरे देशों में जाकर बसते हैं। दरअसल लोग सोचते हैं कि उनके सपने वहीं देशों में जाकर पूरे हो पाएंगे। लेकिन उन लोगों के लिए एक परेशानी होती है कि वह किस देश में जाएं।
किसी दूसरे देश में जाकर बसना जहां आप पैदा नहीं हुए हैं वह आसान नहीं होता है। हालांकि यह इतना मुश्किल भी नहीं है। दुनिया में कई ऐसे देश हैं तो दूसरे देश के लोगों को फ्री में सिटीजनशिप और आसान वर्क परमिट दे देते हैं। चलिए जानते हैं उन देशों के बारे में-
1. बेलीज
मध्य अमरिका के पूर्वी तट पर बेलीज देश स्थिति है। यहां पर किसी भी व्यक्ति को पांच साल रहने के बाद आराम से स्थायी नागरिकता दे दी जाती है। उस व्यक्ति के बैंक में हर महीने $2000 रुपए होना जरूरी है। ऐसा इसलिए कि वह इस देश में रह सके। इस देश का ऐसा नियम भी है जो कहता है कि अगर किसी भी व्यक्ति के माता-पिता उस देश के नागरिक हैं जिसका युद्ध कभी बेलीज से हुआ हो तो उन्हें नागरिकता नहीं मिल सकेगी।
2. इक्वाडोर
इक्वाडोरियन देश की नागरिकता के लिए किसी भी व्यक्ति को $ 1000 रुपए की जरूरत है। इसके अलावा उस शख्स पर किसी भी तरह का कोई आपराधिक मामला नहीं होना चाहिए। साथ ही किसी भी शख्स को 3 साल के अंदर महज 90 दिनों के लिए ही बाहर जाने की शूट मिलती है। उसे अपने आवेदक में हर महीने की आय $ 800 रुपए दिखानी होगी। साथ ही $ 25000 या अचल संपत्ति मंे $ 25000 का निवेश इक्वाडोरियन बैंक के सीडी में निवेश करना जरूर है।
3. सेशेल्स
सेशेल्स देश में रहने का परमिट आसानी से नहीं मिलता। दरअसल 12,500 अमरीकी डॉलर यानी 150,000 सेशेल्स रूपए का खर्च इसके लिए हर व्यक्ति के पास आता है। इसके साथ ही एक नियम के अनुसार व्यक्ति को सेशेल्स के आर्थिक, सामाजिक या सांस्कृतिक जीवन जीने के लिए अवसरों की तलाश करनी जरूरी होती है।
4. पराग्वे
पराग्वे के निवासी बनने के लिए आपको बैंक खाते में $ 5,200 जमा करने कि जरूरत होती है। जिस दिन आप खाते में यह राशि जमा कर देंगे उसके तीन साल बाद आप नागरिकता के लिए आवेदन दे सकेंगे जो एक साल में अप्रूव्ड होगा।
5. मेसिडोनिया
यूरोप के साथ शेंगेन क्षेत्र तक आपको बाल्कन राष्ट्र बिना वीजा के घूमने की पूरी आजादी देेता है। अगर आप बिजनेस मैन हैं और आप 400,000 यूरो आसानी से निवेश कर सकते हैं तो आपको एक साल के अंदर मेसेडोनिया की नागरिकता मिल जाएगी।