बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि फल खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। लेकिन अब हम सब नैचुरल चीजों को खाने की बजाय सप्लीमेंट्स खाना ज्यादा पसंद करते हैं।
आजकल हर किसी की समस्या वजन बढऩा ही है। हर कोई अपने वजन के बढऩे की वजह से बहुत परेशान हो रहा है। भाग-दौड़ वाली जिंदगी में हम वजन और त्वचा पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे जिसके खाने वजन और स्किन दोनों में अच्छा होता है।
1. सेब
अक्सर आपने सुना होगा कि एन एप्पल ए डे, कीप्स द डॉक्टर अवे इसका मतलब यह है कि हर दिन सेब खाने से आप कई बीमारियों से बजे रहते हैं। सेब के अंदर कई सारी चीजें होती हैं जो हमारे वजन को कम कर देती है। सेब मेंं कैलोरी कम होती है औ फाइबर बहुत ज्यादा होता है जिसकी वजह से वजन कम होता है।
वजन कम करने में सेब एक बेस्ट फ्रूट है। एक रिसर्च में पाया गया है कि वजन कम करने के लिए नाशपाती या ओट्स की जगह हर रोज सेब खाना चाहिए। इसके साथ ही सेब त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है। कहा जाता है कि सेब को सही तरीके से यूज करने से दाग, धब्बे, डार्क सर्कल और झुर्रियां यह सारी समस्या दूर हो सकती हैं।
2. संतरा
संतरा खाने के बाद शरीर में कैलोरी बर्न हो जाती हैं। बहुत मात्रा में संतरे के अंदर फाइबर होता है जो शरीर के अंदर भूख को कम करता है और मीठा खाने की क्रेविंग को भी कम करता है। बता दें कि संतरे के जूस में बहुत कैलोरी होती है लेकिन अगर आपको अपना वजन कम करना है तो आप संतरे के जूस की बजाय संतरा खाएं।
इसके साथ ही स्किन के लिए भी संतरा बहुत अच्छा होता है। स्किन में ब्लैकहेड्स हैं तो आप उन पर संतरे का जूस लगाएं और अपने चेहरे को 10 मिनट बार पानी से धो लें, कुछ दिनों में ही आपको अपने चेहरे में फर्क दिखाई देगा।
3. तरबूज
तरबूज सेहत के लिए बहुत अच्छा फल है। तरबूज को गर्मी के मौसम में खान बहुत अच्छा होता है क्योंकि तरबूज के गूदे में कर्ई सारे पोषक तत्व होते हैं जो शरीरी के अंदर 66 फीसदी पानी बढ़ाते हैं। वहीं वजन कम करने में भी तरबूज बहुत अच्छा है। तरबूज को रोज खाने से आपका स्टैमिना भी बढ़ता है और वजन भी कम होता है। तरबूज में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो एजिंग की परेशानी को खत्म करते हैं।
4. कीवी
कीवी को खाने से वजन कम होता है इसके अलावा कीवी मे विटामिन सी, विटामिन ई, फोलेट और फाइबर की मात्रा बहुत होती है जो वजन कम करने में बहुत लाभकारी होता है। कीवी के काले बीज डाइजेशन में भी बहुत मददगार होते हैं। कीवी के हरे हिस्से में भी बहुत घुलनशील फाइबर होता है जो भूख को लंबे समय तक शांत रखता है।