आप सब ही मोहल्ले-सोसाइटी की शादियों में जरूर गए होंगे। कई बार ऐसा हुआ होगा जब शादी में खाना कम पड़ा होगा। जिसके बाद मोहल्ले की जनता भूखी रह गई होगी। उसके बारातियों को ही लोग गालियां देते हैं हैसे टूट पड़े आते ही, सारा खाना खा गए, भूखे देश के लोग। यही सारी गालियां खाना कम पड़ने पर बारातियों को मोहल्ले के लोग देते हैं।
इसी दौरान आस-पड़ोस के दो लोगों को कई बार पनीर की सब्जी पर भी लड़ते हुए देखा है। हालांकि की रायता के ऊपर भी कई बार लोग शादी में लड़ पड़ते हैं। वहीं लोगों के बीच में मीठे ने भी कई बार क्लेश पैदा किया है।
इसी बीच इंडोनेशिया से एक खबर सामने आ रही है। इसमें शादी में गई दोनों महिलाएं हाथ में थाली लेकर एक दूसरे से लड़ती हुई नजर आ रही हैं। वहीं उनकी लड़ाई का तमाशा जनता ने फुल एनजॉय किया। चलिए आपको बताते हैं इस पूरी खबर के बारे में।
पहले देखिए यह वीडियो
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को meme.comik.indonesia नाम के पेज पर पोस्ट किया गया है।
View this post on InstagramBaku hantam gara-gara rendang ? – By : twitr/hati2dimedsos
A post shared by Meme Comic Indonesia (@meme.comik.indonesia) on
आखिर कहां से शुरु हुई बात?
एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में जो मैरुन कलर के कपड़ों में महिला दिखाई दे रही है उसने दूसरी महिला को कुछ गलत बोल दिया। उस महिला ने कहा, तुम्हें शर्म नहीं आती, तुम क्लासलेस हो। सारे गांव का खाना लेकर जाओगी यहां से। उसके बाद क्या था।
महिला की बात पर दूसरी महिला को आ गया गुस्सा। इतना ही नहीं उनकी लड़ाई औकात तक पहुंच गई वहीं एक-दूसरे के घर-परिवार वालों को भी उन दोनों महिलाओं ने नहीं छोड़ा। हालंाकि शादी में आए दूसरे लोगों ने उनके बीच लड़ाई सुलझाने और रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन कुछ लोग तो अपनी थाली छोड़ने को ही तैयार नहीं हुए।