अक्सर देखा गया है कि लोगों के जीवन में सारी भौतिक सुख-सुविधाएं, दौलत,शौहरत और ऐशोआराम होते हैं लेकिन इसके बाद भी उनके परिवार में सुख और शांति बिल्कुल नहीं होती। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सामंजस्य की कमी परिवार वालों के बीच में होती है।
इतना ही नहीं इसके पीछे की वजह वास्तु दोष भी हो सकता है। घर में तनाव भी इन दोषों की वजह से होता है। इसकी वजह से आपको किसी भी काम में मन नहीं लगता साथ ही अशांति भी मन में बनी रहती है। चलिए जानते हैं इन दोष और उपायों के बारे में-
यह उपाए करें सोने से पहले
अगर घर में पैसा होने केे बाद भी खुशी नहीं होती तो इसके लिए आप पीतल के बर्तन में कपूर को घी में डालकर रात में सोने से पहले जलाएं। यह उपाए करने से आपके घर से क्लेश दूर हो जाएगा और शांति बनी रहेगी।
यह उपाए करने वैवाहिक जीवन में शांति के लिए
अपने तकिए के नीचे सोने से पहले एक छोटा सा टुकड़ा कपूर का रात में रख दें। ध्यान रहे बिना कुछ खाए ऐसा करना है। साथ ही कपूर के इस टुकड़े को सुबह बिना कुछ खाए उठाकर जला दें। कपूर की राख जो जलने के बाद होगी उसे बहते पानी में बहा दें। यह उपाए करने से जीवन में खुशहाली आपके आ जाएगी और रिश्ते में कलह भी दूर होगी।
ये उपाए करें मंगलवार को
बजरंग बली का दिन मंगलवार को माना जाता है। हनुमान जी के पास इस दिन दीपक जलाएं। साथ ही पूरे घर में अष्टगंध जलाकर उसकी सुगंध को फैलाएं। घर मे पॉजिटिव एनर्जी ऐसा करने से आती है और घर से नेगेटिव एनर्जी दूर चली जाती है।
यह काम करें बेडरुम में
अगर आपने अपने बेडरूम के दरवाजे के सामने वाली दीवार के बाएं तरफ धातु की चीज कोने पर लटका दें। वास्तुशास्त्र के मुताबिक भाग्य और संपत्ति का क्षेत्र यह स्थान होता है। अगर दरारें इस दिशा में दीवार में हैं तो उसे ठीक करा दें। अगर यह दिशा कटी होती है तो भी आर्थिक परेशानी आपके जीवन में आ सकती है।
मकान की ढाल नीचा हो पश्चिम में तो
आपके मकान की ढलान अगर उत्तर-पश्चिम में नीचा होता है तो इससे आपके घर में बरकत नहीं आती है। घर की ढलान उत्तर-पूर्व की तरफ से नीचा होना चाहिए। इसके अलावा पानी का स्त्रोत भी इस दिशा में होने से अच्छा होता है।
ये है फेंगशुई का उपाए
फेंगशुई के मुताबिक, अगर आप अपने घर के मुख्य द्वार पर छोटी घंटियां लटकाते हैं तो सकारात्मक ऊर्जा आपके घर में हमेशा बनी रहती है।