आप आपकी उम्र विवाह के योग्य हो गई और जीवनसाथी की तलाश आप अपने लिए कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है। अपने लिए बेहतर जीवनसाथी आप वास्तु टिप्स के जरिए पा सकते हैं। अच्छे जीवनसाथी चुनने के लिए आपको इन वास्तु टिप्स को अपनाने की जरूरत है। चलिए जानते हैं इन वास्तु टिप्स के बारे में-
जो लड़के विवाह योग्य हैं वह वास्तु विज्ञान के मुताबिक दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा में ना सोएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके विवाह में परेशानियां आएंगी। ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा में सोने से शादी के लिए रिश्ते नहीं आते।
विवाह योग्य लोगों को काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। साथ ही काले रंग की दूसरी चीजें भी यूज ना करें।
विवाह योग्य लोगों को अपना बिस्तर ऐसे रखना चाहिए जिससे आपके पैर सोते समय उत्तर और सिर दक्षिण दिशा में आए। इस नियम की अनदेखी सोते समय ना करें।
विवाह योग्य लड़के उन कमरों में सोने चाहिए जहां पर एक से ज्यादा दरवाजे हों। हवा और रोशनी का प्रवेश जिन कमरों में कम होता है वहां पर वह ना सोएं।
विवाह योग्य लड़के अपने कमरों का रंग गहरा यानी डार्क बिल्कुल भी ना कराएं। चमकीला, पीला, गुलाबी यह रंग उनकी दीवारों का होना चाहिए। दरअसल यह रंग शुभ माने जाते हैं।
जिस जगह से बीम लटका हुआ दिखाई देता है वहां पर नहीं सोना चाहिए।
अगर आपके साथ कमरे में और कोई भी सोता है तो ऐसे में दरवाजे के पास अपना बिछावन रख दें।