वैसे तो दुनिया में नीली आंख वाले लोग और जानवार दोनों ही बहुत कम होते हैं। लेकिन हाल ही में एक नीली आंख वाली शेरनी चर्चा का विषय बनी हुई है। जी हां यह शेरनी साउथ अफ्रीका में मिली है। जिसकी एक आंख नीली है। इस शेरनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अब लोगों ने इस शेरनी को नाम भी दे दिया है।
वैसे तो दुनिया में सबसे ज्यादा शेर अफ्रीका में पाए जाते हैं। ऐसे में यहां पर अब ऐसी एक नीली आंख वाली शेरनी को देखने की लोगों की भीड़ उमड़ गई है। इस शेरनी की तस्वीर अफ्रीका के शामवारी गेम रिजर्व से सामने आई है। इसमें शेरीनी की बांयी आंख नीली दिखाई दे रही है। ऐसे में शेरीनी की एक आंख नीली होने पर पहले तो लोगों को ऐसा लगा कि यह तस्वीर शेरनी की फोटोशॉप्ड है। लेकिन बाद में फॉरेस्ट अधिकारियों ने इसके सच का खुलासा किया है।
शामवारी गेम रिजर्व के अधिकारियों के अनुसार कुछ दिनों से ये शेरनी एक जंगली सुअर के शिकार में नजरें गढ़ाए बैठी हुई थी। इस शेरनी ने जैसे ही जंगली सुअर पर हमला बोला तो उसने तुरंत शेरनी पर आक्रमण कर दिय।
वहीं ये जंगली सुअर शारीरिक रूप से बहुत ज्यादा ताकतवर था इसलिए उसने जोर से शेरनी की आंख पर वार कर दिया। जिससे शेरनी की आंख पर चोट लग गई। शेरनी की आंख चोटिल हुई और खून जम गया जिस वजह से उसकी आंख की पुतली नीले रंग की हो गई।