आजकल के लोग सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स और फेमस होने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार बैठे हैं। कोई जानलेवा स्टंट्स करता है तो कोई खुद की खुशी के लिए दूसरे की खुदकुछ को भी कैमरे में बड़े टशन में होकर कैद कर लेता है। यह एक ऐसी बात है जिसे इंटरनेट के विरोध में सबसे बड़ा तर्क बनाया जा सकता है। वैसे इस दुनिया में कई सारे लोग आज भी मौजूद है जो सारी बेशर्मी की हद पार कर सकते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही दुखद वीडियो ट्विटर पर खूब सुर्खियों में हैं।
आखिर क्या हो गया है हम लोगों को
ट्विटर पर सिंह वरुण नाम के एक यूजर ने यह वीडियो पोस्ट किया है। 15 सेकेंड के इस टिक टॉक वीडियो को मुंबई का बताया जा रहा है। रात का समय है सड़क के बीच डिवाइडर पर दो लोग नजर आ रहे हैं। इनमें से एक लेटा हुआ है और दूसरा उसके साथ बैठकर बातें कर रहा है। इनकी तो इतनी ज्यादा मजबूरी है कि आसामान ही इनका घर है। मगर इस दौरान बाई ओर से दो बाइक सवार लड़के इनके पास आते हैं। इनमें से पीछे बैठा हुआ लड़का सोए हुए शख्स पर बाल्टी से पानी डाल देता है और वहां से बाइज तेज रफ्तार में भगाकर ले जाता है।
This is what i am talking about how we as a society are deteriorating with every passing day.
The younger lot thinks making fun of the poor is the best way of comedy. pic.twitter.com/o3MhsEQNwV
— Singh Varun (@singhvarun) November 29, 2019
आपको तो भी हंसी नहीं आ रही
यह बेहद शर्मनाक घटना यहीं नहीं थमती। सड़क के इस पार कोई इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा है। जैसे ही बाइक सवार लड़के पानी डालते है कैमरे के सामने एक लड़का बाइक से आता है और हंसते हुए वहां से निकल जाता है। बिल्कुल इस तरह से जैसे की वहां पर कोई मजाक चल रहा हो। अगर आपको भी यह देखकर सचमुच हंसी आ रही है तो आपको भी शर्म आनी चाहिए कि हम लोग सिर्फ अपनी खुशी के लिए किस हद तक नीचे गिर जाते हैं। यह वीडियो इसी का प्रमाण है।
Tiktok needs to be banned . The other day I saw a couple doing tiktok video in centre of main road on the divider block ?? in vileparle.
— Ajay (@ajaynadkarni) November 29, 2019
अब लोग कर रहे हैं कानूनी कार्रवाई
इस विडियो को ट्विटर पर 29 नवंबर के दिन शेयर किया गया था। खबर लिखे जाने तक इसको हजारों लोग बार देखा जा चुका है। जबकि वीडियो पर कॉमेंट्स सेक्शन में सैकड़ों लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों ने तो यह सलाह भी दी है कि इन लड़कों को ढूंढकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। इतना नहीं लोग अब पुलिस से अपील कर रहे हैं कि वह इलाके के सीसीटीवी फुटेज के जरिए इन आरोपियों की तलाश करें।