कहा जाता है प्यार अँधा होता है और शायद काफी हद तक ये बात सच भी है। आपके सामने भी प्यार के कई ऐसे किस्से आए होंगे, जिन्होंने प्यार करने वालो को एक नया नाम और कहानी दी होगी। अब एक नया मामला सामने आया है जिसने प्यार की एक नई कहानी दी है। बताया जा रहा हैं कि चीन की एक साल की लड़की ने अपने क्रश को पाने के लिए अपना वजह किलो तक कम कर लिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
अब इस मुद्दे ने सभी को बहस में डाल दिया है। इस बात को अब सभी जगहों पर काफी बड़े स्तर पर सामने लाया जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार लड़की जिसकी लंबाई 5 फुट 4 इंच थी उसकी 20 दिन तक डीप कोमा में रहने के बाद इस दुनिया को छोड़ चली। ये भी बताया गया कि लड़की का वजन 25 किलो तक काम हो गया था।
लगातार उसके वजन में काफी कमी ही उसके मौत के कारण बनी। बताया जा रहा कि लड़की अपने क्रश का दिल जितना चाहती थी जिस वजह से उसने ऐसा बड़ा कदम उठाया। लड़की ने चीनी न्यू ईयर के तीसरे दिन से ही पानी वाली डायट शुरू की थी। वो एक ऐसे लड़के को पसंद करती थी जो उससे ज्यादा पतली थी।
जब इस बात की जानकारी लड़की के घर पर हुई टी उन्होंने उसको खूब समझया लेकिन लड़की ने किसी की एक ना सुनी और लगातार वो पानी पीती है रही। लड़की के माता-पिता ने बताया कि जब हम ने लड़की को उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की तो वो वह से भागना चाहती थी। पर एक बार घरवालों ने उसको अस्पताल ले जाने में सफल हुए, मगर लड़की खुद को ही नुकसान पहुंचाने लगी और उसने अस्पताल से भागने की कोशिश की।
उसने लगभग एक महीने से कुछ नहीं खाया था, सिर्फ पानी पर ही जिन्दा रही और अंत उसको एक बीमारी हो गया। बीमारी की वजह से उसको दूसरे अस्पताल शिफ्ट किया गया लेकिन कुछ दिनों बाद ही लड़की कोमा में चली गई। सभी बातो के बाद जब डॉक्टरों ने उसके घर वालो से बात की तो कहा अब उनके पास दो ही रास्ते है पहला की उनको अपनी बेटी को ऐसे ही हालत में देखना है या उसको इस दुनिया और इस दर्द से मुक्त कर दिया जाए, इस बात पर लड़की के घर वालो ने कहा कि उसको अब इस दुनिया से विदा कर देना चाहिए।