हर किसी की चिंता महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध से बढ़ गई है। वाराणसी के एक युवक ने महिलाओं की इसी चिंता को देखते हुए एक नया गैजेट उनकी सेफ्टी के लिए बनाया है। इस गैजेट का इस्तेमाल महिलाएं बहुत आसानी से कर सकती हैं।
महिलाओं और युवतियों के लिए बनारस के युवा वैज्ञानिक श्याम चौरसिया ने बेहद खास डिवाइस बनाया है। दरअसल युवतियों और महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने के साथ छेड़खानी करने वाले मनचलों को सबक सिखाने के लिए एक लिपस्टिक गन श्याम चौरसिया ने बनाई है।
आवाज करती है एक किलोमीटर तक
वूमेन सेफ्टी लिपस्टिक गन श्याम चौरसिया ने महिलाओं और युवतियों की सेफ्टी के लिए बनाई है। इस लिपस्टिक में खास बात है कि इसके अंदर एक गन है। इसके अलावा आप इस गन से 112 नंबर पर फोन भी कर सकते हैं। विशेष तौर पर महिलाओं और युवतियाें के लिए ही यह गन बनाई गई है।
इस गन के मामले में श्याम ने कहा कि किसी भी परेशानी में अगर लड़कियां हैं तो उन्हें महज एक बटन ही दबाना है और समय रहते 112 को कॉल हो जाएगी। कॉल करने के बाद उस महिला को सुरक्षा खुद पुलिस तुरंत देगी। उन्होंने कहा कि इस गन की आवाज बहुत तेज है ये 1 किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई देे सकती है।
इस गन की कीमत है ये
श्याम ने कहा कि चार्जेबल यह लिपस्टिक गन है और मोबाइल से ब्लूटूथ के जरिए यह डिवाइस कनेक्ट हो जाएगा। एक बटन भी इस लिपस्टिक में दिया गया है। इस बटन से 112 पर कॉल हो जाएगा और फायर भी हो जाएगी। श्याम ने आगे बताया कि लगभग 1 महीना इस लिपस्टिक को बनाने में लगा है। इस गन को बनाने में 500 से 600 रुपए पैसे लगे हैं।
पुलिस को कॉल और एक ही बटन से सुरक्षा
श्याम ने कहा कि चार्जेबल यह लिपस्टिक गन है और मोबाइल से ब्लूटूथ के जरिए यह डिवाइस कनेक्ट हो जाएगा। एक बटन भी इस लिपस्टिक में दिया गया है। इस बटन से 112 पर कॉल हो जाएगा और फायर भी हो जाएगी। श्याम ने आगे बताया कि लगभग 1 महीना इस लिपस्टिक को बनाने में लगा है। इस गन को बनाने में 500 से 600 रुपए पैसे लगे हैं।
पुलिस को कॉल और एक ही बटन से सुरक्षा
लड़कियों ने इस लिपस्टिक गन के बारे में कहा है कि ये बेहद यूजफुल है। इसे हमेशा कैरी किया जा सकता है। बहुत ही यूजफूल लिपस्टिक लड़कियों के लिए है और इसे हथियार के तौर पर दिया गया है जो हमारे लिए बहुत हेल्पफुल है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को नौकरी पर जाना है या किसी को बाहर काम से जाना है तो इससे थोड़ा महिलाएं सिक्योंर रहेंगी।
ऐसे में हम ऐसा हथियार यूज करना चाहिए जो हमारे लिए सेफ हो और जो डराने के लिए भी काम आए। उन्होंने कहा कि इस लिपस्टिक में खास यह बात है कि 1 किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज जाएगी। दूसरी बात जिस बटन से फायर करेंगे उसी के साथ 112 पर इमरजेंसी कॉल भी लग जाएगी और उससे पुलिस उस जगह पर फौरन आ जाएगी।