ऐसा कई बार होता है जब हर व्यक्ति का भाग्य उसका साथ नहीं देता है,जी हां आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो कड़ी मेहनत करने के बाद भी अपनी मंजिल हासिल नहीं कर पाते हैं,लेकिन इसके विपरीत कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो थोड़ी सी मेहनत कर लेने के बाद अपना मुकाम हासिल कर लेते हैं,मगर जब कभी लोगों का भाग्य उनका साथ नहीं देता है तब उसे जीवन में कड़ी मेहनत और संघर्ष करने पड़ते हैं। लेकिन कहते है ना डूबते हुए इंसान को तिनके का सहारा ही काफी है। ठीक वैसे ही ज्योतिषशास्त्र में दिए गए उपायों को करने से इंसान का सोया हुआ भाग्य जाग जाता है। तो आइए जानते हैं ऐसे लोगों को कौन-कौन से उपाय करने चाहिए।
1.देखें अपने हाथों की हथेलियां
सबसे पहले सुबह उठते ही आपको अपने दोनों हाथों की हथेलियों को देखना है इसके बाद हथेलियों को तीन-चार बार अपने चेहरे पर फेरें। इतना कर लेने के बाद अब भगवान को नमस्कार करें। अगर आप रोजाना ऐसा करते हैं जो आपका भाग्य जरूर चमक जाएगा।
2.चींटियों को खिलाएं शक्कर
रोजाना चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं। मान्यताओं के मुताबिक आपके सभी पाप नष्टï हो जाएंगे साथ ही पुण्य कर्मों का आगमन होगा।
3.घर को रखें साफ-सुथरा
शास्त्रों के मुताबिक अपने घर में रोजाना झाडू-पूछा लगाएं। साथ ही घर को हमेशा साफ-सुथरा रखें। मगर एक बात का जरूर ध्यान रखें कि शाम के समय कभी भी घर पर झाडू-पोछा न करें। इससे मां लक्ष्मी रूठ जाती है।
4.गाय के लिए रोटी
वैदिक ग्रंथों के मुताबिक घर पर आप जब भी खाना बनाए तो सबसे पहली रोटी गाय के लिए बनाए जबकि आखिरी रोटी कुत्ते के लिए बनाए। गाय को गौमाता कहा जाता है क्योंकि वो धरती पर ईश्वर का वरदान मानी जाती है। ऐसा करने से इंसान की सोई हुई किस्मत जाग जाती है।
5.देवी-देवताओं को फूल अर्पित करें
हर दिन घर में स्थापित देवी-देवताओं को ताजे फूलों से श्रंृगार करें। क्योंकि घर में स्थापित देवी-देवताओं को फूल आदि समार्पित करने से वो प्रसन्न होते हैं साथ ही व्यक्ति का भाग्य चमका देते हैं।