देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश Akash-Shloka की सगाई में सेलेब्स ने शिरकत करी। इस खास मौके पर अंबानी परिवार ने अपने घर एंटीलिया में बेहद शानदार पार्टी भी रखी। पार्टी में देश के बड़े-बड़े बिजनेस टाइकून के अलावा भी बॉलीवुड की सभी नामचीन हस्तियों ने शिरकत की।
देश की सबसे बड़ी Akash-Shloka की सगाई में ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, माधुरी दीक्षित, सचिन तेंदुलकर, शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर, परिणीति चोपड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और नव्या नवेली जैसे बड़े स्टार पहुंचे थे।
इस पार्टी के इंसाइड के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि बॉलीवुड के सभी स्टार्स एक साथ ग्रुप डांस करते नजर आए।
बॉलीवुड के सभी स्टार्स ने सगाई में जोरदार डांस भी किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें शाहरुख खान सभी बॉलीवुड सितारों के साथ डांस कर रहे हैं वहीं इस गु्रप में नीता अंबानी और ईशा अंबानी भी शामिल हैं।
https://www.instagram.com/p/BkuShVrHbW6/?utm_source=ig_embed
बिग बी की नातिन ने किया जोरदार डांस
इस गु्रप में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली को भी स्टेज पर ठुमके लगाते हुए देखा गया है। नव्या ईशा के साथ में खड़े होकर गल मीठी मीठी बोल गाने पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आई। नव्या के ये डांस मूव्स बॉलीवुड अभिनेत्रियों से कम नहीं थे। अब नव्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
https://www.instagram.com/p/BkqDkCoFR3A/?utm_source=ig_embed
बता दें कि अंबानी की पार्टी में नव्या ग्रीन कलर की साड़ी पहन कर पहुंची थीं। अपने नव्या को वेस्टर्न डे्रर्स में बहुत बार देखा होगा लेकिन साड़ी में वह एक दम कयामत ढा रही थीं।
https://www.instagram.com/p/BkqC6JGnNDI/?utm_source=ig_embed
श्वेता नंदा अपनी बेटी नव्या के साथ अंबानी पार्टी में पहुंची थी। उनकी मां भी उनके साथ डांस करती हुई दिखीं। इसके अलावा बच्चन परिवार से ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या भी शामिल हु उन्होंने मीडिया को कई सारे पोज भी दिए।
https://www.instagram.com/p/BkqgYjsDLxI/?utm_source=ig_embed