समय बदला है सब कुछ लगभग बदल गया है लेकिन समाज के कुछ लोगों की सोच आज भी नहीं बदली है। हम सभी आज 21 सदी में जी रहे है तो कुछ की मानसिकता वहीं रुकी हुई है जहां लोग लड़की की कपड़े और रहन-सहन पर हमेशा गलत भावना से कमेंट करते थे। समाज हर कसौटी पर लड़की को परखता है, घर में कुछ हो तो लड़की की गलती है। घर के बाहर लड़के किसी लड़की को छेड़े तो लड़की की गलती है क्योकि लड़की ने छोटे कपडे पहन रखे थे। आज ये सवाल फिर से उठ रहा है की हर बार किसी लड़की को ही क्यों दोषी ठराहया जाता है।
पुरुषों की तो सभी बड़े गर्व से कहते है कि ये लम्बा, चौड़ा, फौलादी हमारा लड़का है लेकिन अपनी बेटी और बहु की हल्की सी भी कद-काठी छोटी हो या लम्बी हो तो घर के साथ पूरा समाज सही से उसको जीने नहीं देता है। हाल ही में एक ऐसी ही कहानी सामने आई है देश के पंजाब राज्य से, जहर बेटी की तरह पंजाब की बेटी मनदीप की भी बड़े राजी-ख़ुशी से उसके घर वाले उसकी शादी कर देते है। लेकिंन शादी के कुछ साल के बाद मनदीप के साथ कुछ ऐसा हुआ की उसके पति ने उसको तलाक दे दिया।
एक रिपोर्ट के मुताबिक मनदीप की भी शादी आम शादी की तरह साल 2012 में हुई। उसका पारिवारिक जीवन सही चल रहा था, लेकिन कुछ सालों बाद मनदीप के चेहरे पर दाढ़ी आना शुरू हो गया। इस घटना के बाद उसके पाते ने उसको तलाक दे दिया। इस घटना के बाद मनदीप काफी ही दुखी रहने लगी, जिस वजह से उसने गुरुद्वारा जाना शुरू कर दिया। अपने इस आदत के वजह से उसको अपने शरीर को जस का तस स्वीकार करने की हिम्मत मिली, जिससे उसने कभी भी अपने फेस पर से दाढ़ी-मूंछ को नहीं हटाया। आज मनदीप अपने जीवन को काफी ही आनंद रूप से जी रही है।
मनदीप को जब तक कोई पहचान नहीं पाता है जब-तक वो किसी से बात नहीं कराती है उनकी आवाज से ही लोग उनको पहचान पाते है। वो अपने भाई के साथ मिल कर खेती में उनका सहयोग करती है।