यदि आप भी अपना भाग्य बदलने की ख्वाहिश रखते हैं तो ऐसे में आपको फरवरी महीने के अंतिम शनिवार के दिन किसी भी हनुमान मंदिर में जाकर अपनी राशि अनुसार बताए गए ये उपाय करने होंगे। लेकिन इस बीच ध्यान रहें हनुमान जी की पूजा आपको बहुत श्रद्घापूर्वक तरह से करनी होगी। जिससे कि बजरंग बली आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द ही पूर्ण करें।
1.मेष राशि
मेष राशि के लोग शनिवार को एकमुखी हनुमंत कवच का पाठ करें। इसके बाद हनुमान जी को बंूदी का भोग लगाएं और बाद में इस प्रसाद को गरीब बच्चों में बांट दें।
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोग इस दिन श्रीरामचरित मानस के सुंदर कांड का पाठ अवश्य करें। इसके साथ ही ध्यान रहे आपको पाठ पूरा कर लेने के बाद हनुमान जी को मीठी रोटी का भोग भी लगाना है और बाद में ये रोटी बंदरों को खिला दें।
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोग शनिवार को श्रीरामचरित मानस के अरण्य कांड का पाठ कर लें और बजरंगबली को 5 पान का भोग लगाकर गाय माता को खिला देनी है।
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोग पंचमुखी हनुमंत कवच का पाठ करें और बाद में हनुमान जी को पीले फूल चढ़ाकर बाद में इन फूल को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।
5.सिंह राशि
सिंह राशि के जातक श्रीरामचरित मानस के बाल कांड का पाठ करें और हनुमान जी को गुड़ से बनी मीठी रोटी का भोग लगाएं और बाद में इस रोटी को किसी भिखारी को खिला दें।
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोग शनिवार के दिन मंदिर जाकर श्रीरामचरित मानस के लंका कांड का पाठ करें और शुद्ध घी के 6 दीपक जलाएं। इससे आपके ऊपर हनुमान जी की कृपा सदैव बनी रहेगी।
7.तुला राशि
तुला राशि के लोग शनिवार को श्रीरामचरित मानस के बाल कांड का पाठ करे। पाठ पूरा कर लेने के बाद हनुमान जी को खीर का भोग अवश्य लगाएं इसके बाद ये खीर गरीब बच्चों को खिला दें।
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग इस दिन हनुमान जी का अष्टक पाठ कर लेने के बाद चावल,गुड़ का भोग लगाकर गाय को खिला दें।
9.धनु राशि
धनु राशि वाले लोग श्रीरामचरित मानस के अयोध्या कांड का पाठ कर लें। बाद में हनुमान जी को शहद का भोग लगाएं और फिर उस प्रसाद को स्वयं प्रसाद के रूप में खा खुद ग्रहण कर लें।
10.मकर राशि
मकर राशि के लोग शनिवार के दिन श्रीरामचरित मानस के किष्किन्धा कांड का पाठ करें। इसके बाद हनुमानजी को मसूर का भोग लगाएं और फिर इसे मछलियों को खिला दें। ये उपाय कर लेने से सुख-समृद्धि में जल्दी ही वृद्धि होगी।
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग शनिवार को श्रीरामचरित मानस के उत्तर कांड का पाठ पूरा कर लेने के बाद हनुमानजी को मीठी रोटी का भोग लगाएं और इस रोटी को भैसों को खिला दें।
12.मीन राशि
मीन राशि वाले लोग हनुमंत बाहुक का पाठ कर लेने से पहले हनुमान जी के मंदिर में लाल रंग की ध्वजा अपने हाथों से अर्पित करें।