विजया दशमी का पर्व हम बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाते हैं। पूरा देश बड़े ही धूमधाम से विजया दशमी का पर्व मनाता है। इस साल विजया दशमी का पर्व पूरा देश 8 अक्टूबर 2019 यानी मंगलवार को मना रहे हैं। धर्मग्रंथों के अनुसार अश्विन मास की शुक्लपक्ष की दशमी के दिन दो अलग घटनाएं हुईं थीं जिसे एक साथ जोड़कर मनाया जाता है।
पहली घटना महिषासुर के वध की और दूसरी घटना राम की रावण पर विजय हुई थी। इन दोनों घटनाओं को जोड़कर विजया दशमी का पर्व मनाया जाता है। लेकिन इस दिन कई ऐसे काम भी होते हैं जिससे आप अपनी जिंदगी की सारी परेशानियों को दूर कर देते हैं।
अगर इस दिन आप कुछ खास तरह के प्रयोग करते हैं तो आपके जीवन में धन की प्राप्ति बनी रहती है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आप अपनी परेशानियों को कौन से काम करके दूर कर सकते हैं।
शमी के पौधे की पूजा दशहरे के दिन धन की प्राप्ति के लिए करें
घर पर शमी का पौधा लगाने से आपके जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं लेकिन अगर आप शमी का पौधा दशहरे के दिन घर पर लगाते हैं और उसमें नियमित रूप से जल डालते हैं तो जीवन में आए सारे संकंट कुछ ही मिनटों में दूर हो जाते हैं।
इतना ही नहीं शमी के पौधे पर शाम के समय पर हर शनिवार के दिन दीपक जलाएं। यह उपाय करें से आपके जीवन में धन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
किसकी पूजा दशहरे पर करने से मिलते हैं कई तरह के लाभ
अगर आप दशहरे के दिन कोई नया काम शुरु कर रहे हैं तो इसके लिए आप इस दिन मां की पूजा कर लें। ऐसा करने से आपके सारे काम सफल हो जाएंगे। इसके साथ ही आपके जीवन में आने वाली सारी बाधाओं का नाश भी हो जाएगा। विजय श्री आपके जीवन में प्राप्त होगा।