IPL के 5 सबसे विस्फोटक बल्लेबाज जिन्होंने तूफानी स्ट्राइक रेट से रन बटोरे है !

Summary :

आईपीएल में आकर्षण होता है बल्लेबाजों का धुआंधार प्रदर्शन और 5 बल्लेबाजों के बारे में जो सबसे अधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाने की लिस्ट में सबसे आगे है।

क्रिकेट का महाकुम्भ इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) का 12वां सीजन शरू होने में थोडा ही समय बचा है और अभी से ही आईपीएल फैन्स का जोश अपने चरम पर है। आईपीएल के इस नए सीजन की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है और पहला मुकाबला मौजूदा आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जायेगा। आईपीएल में सबसे खास आकर्षण होता है बल्लेबाजों का धुआंधार प्रदर्शन और आज हम आपको बता रहे है आईपीएल इतिहास के 5 बल्लेबाजों के बारे में जो सबसे अधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाने की लिस्ट में सबसे आगे है।

5) ग्लेन मैक्सवेल

सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज

आपकी जबरदस्त बल्लेबाली के लिए मशहूर ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल के दौरान 69 मैचों में 161.13 की स्ट्राइक रेट से 1397 रन बनाये हैं।

4) ऋषभ पंत

सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अब तक आईपीएल में 38 मैचों में 162.71 की गज़ब की स्ट्राइक रेट से 1248 रन बनायें हैं।

3) क्रिस मॉरिस

सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज

दक्षिण अफ्रीका के आल राउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखने में सक्षम है और इन्होने अब तक 33 आईपीएल मैचों के दौरान 166.66 की स्ट्राइक रेट से 485 रन बनायें हैं।

2) सुनील नरेन

सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज

वेस्ट इंडीज के दिग्गज गेंदबाज और कोलकाता नाईट राइडर्स ने जबसे ओपनिंग में उतारा है तबसे सुनील नरेन का बल्ला खूब गरजा है। नरेन ने आईपीएल के दौरान 48 पारियों में 168.81 की स्ट्राइक रेट से 628 रन बनायें हैं।

1) आंद्रे रसेल

सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज

वेस्ट इंडीज के विस्फोटक आल राउंडर आंद्रे रसेल गेंद और बल्ले से आईपीएल में खूब धमाल मचा चुके है और इन्होने आईपीएल के दौरान 39 पारियों में 177.29 की स्ट्राइक रेट से 890 रन बनायें हैं।

दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी ने इस वजह से की थी उनके दोस्त और भारतीय टीम के खिलाड़ी से शादी

Desk Team