भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली लंबे क्रिकेट दौरों के बाद आराम कर रहे हैं। विराट कोहली सोशल मीडिया पर इस समय बहुत ज्यादा एक्टिव हैं।
विराट ने आज अपने ट्विटर अकाउंट से एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में विराट कार की पिछली सीट पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, थकान भरी यात्राओं के बाद आखिरकार पीछे की सीट (बैक सीट) पर बैठने का समय मिल ही गया।
After a season of hectic tours, it’s finally time for me to take a backseat. 😊 pic.twitter.com/TGwGpxUpiu
— Virat Kohli (@imVkohli) March 9, 2018
दक्षिण अफ्रीकी दौरे से लौटने के बाद विराट कोहली को इस समय टीम इंडिया से रेस्ट मिला हुआ है। उनकी जगह टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं।
विराट के अलावा धोनी, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को भी आराम दिया गया है। टीम इंडिया इस समय श्रीलंका में टी20 ट्राइ सीरीज खेल रही है।
There’s a lot that’s happening right now. Fill you guys in real soon! 👌
— Virat Kohli (@imVkohli) March 9, 2018
हालांकि एक तरफ जहां विराट ने लिखा कि खाली समय के कारण लंबे समय बाद उन्हें बैक सीट पर बैठने का मौका मिला, वहीं अगले ट्वीट में उन्होंने इशारा कर दिया कि अभी काफी कुछ हो रहा है। जिसके बारे में बताएंगे।
एक दिन पहले यानी गुरुवार को ही विराट कोहली ने एक ट्वीट करते हुए पहली बार अपने फैंस को अपने घर की एक झलक दिखाई थी।
Where else would you wanna be when you have such a stunning view from home! 😇♥️ pic.twitter.com/u4LfeXmQ11
— Virat Kohli (@imVkohli) March 8, 2018
उन्होंने एक फोटो पोस्ट करते हुए यह भी दिखाया कि मुंबई के उनके नए फ्लैट की खिड़की से बाहर का नजारा कैसा दिखाई देता है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे