भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी बल्लेबाज युवराज सिंह काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। युवराज सिंह टीम से बाहर चल रहे हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर बहुत ही एक्टिव रहते हैं। अक्सर देखा गया है कि युवराज अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहते हैं। उनकी पत्नी भी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय होती है और कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच ने क्रिकेटर युवराज सिंह से 30 नवंबर 2016 को शादी की थी। हेजल ने 28 फरवरी को अपना 32वां जन्मदिन मनाया है। हेजल के जन्मदिन के मौके पर युवराज सिंह ने पार्टी रखी थी। इस पार्टी में हेजल और युवराज के दोस्त शामिल हुए थे। हेजल और युवराज ने इंस्टाग्राम पर इस पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैं।
इस तरह मनाया युवराज सिंह ने अपनी पत्नी का बर्थडे
हेजल के जन्मदिन पर युवराज सिंह के कई साथी खिलाडिय़ों को देखा गया था। इस पार्टी में हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता बसरा, आशीष नेहरा, जहीर खान, अजीत अगरकर, आशीष चौधरी और टीवी प्रेजेंटर गौरव कपूर भी हेजल के जन्मदिन के मौके पर इस पार्टी में शामिल हुए थे।
हेजल के बर्थडे की युवराज सिंह ने कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है उसमें से एक वीडियो में हेजल केक काटतीं हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक और वीडियो है जिसमें आशीष नेहरा हेजल के चेहरे पर केक लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं हेजल ने भी नेहरा को केक लगाया।
https://www.instagram.com/p/BuccJIXD_BK/
युवराज सिंह और हेजल कीच एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। युवराज और हेजल का रिलेशन 2 साल तक चला था और साल 2016 में उन्होंने शादी कर ली थी। युवराज और हेजल ने पंजाबी रीति रिवाज से पंजाब केचंड़ीगढ़ के फतेहगढ़ साहब में शादी की थी। उसके बाद दोनों ने शादी गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग भी की थी।
यहां देखें हेजल के बर्थडे की तस्वीरें
1.