न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम वनडे सीरीज में 3-0 से जीत हासिल करने के बाद 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए तैयार हैं। दोनों देश के बीच आज पहला मुकाबला रांची में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक सरप्राइज मिला, और वो कोई और नहीं, बल्कि भारत के पूर्व कप्तान एम.एस धोनी थे। हम सब जानते है कि रांची धोनी का होम टाउन हैं। वहीं भारतीय टीम दो दिन पहले ही रांची पहुंच कर अभ्यास में जुट चुकी हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ आज भारत का पहला टी20 मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं रांची का नाम लेने पर जो सबसे पहले ध्यान में आता है, वो है भारतीय पूर्व कप्तान एम.एस धोनी का नाम। वहीं जब भी भारतीय टीम का कोई भी मुकाबला रांची में खेला जाने वाला होता है, तो भारतीय फैंस को उम्मीद होती है कि एक बार एम.एस धोनी के दर्शन तो जरूर हो जाएंगे। वहीं कल दर्शन तो हुए, मगर क्रिकेट फैंस को नहीं, बल्कि भारतीय टीम को। कल सुबह-सुबह भारत के सबसे सफल कप्तान अचानक से ही भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम जा पहुंचे। धोनी जब पहुंचे तब सभी खिलाड़ी उनसे मिले, बातचीत का दौरा शुरू हुआ। बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी ईशान किशन, कप्तान हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर, सूर्यकुमार यादव और भी टीम के कई स्टाफ उनसे मिलते दिखे।
माही ने भारतीय खिलाड़ियों को टिप्स भी दिए और काफी वक्त बिताया वहां पहुंच कर। वहीं कप्तान हार्दिक धोनी के फॉर्म हाउस भी पहुंचे थे, और सोशल मीडिया पर कल दो तस्वीर भी साझा किया था, जिसके कैप्शन में हार्दिक ने लिखा था कि शोले-2, जल्द आ रहा हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धोनी इकलौते भारतीय कप्तान रह चुके हैं, जिन्होंने भारत को टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी दिलाया हैं। वहीं आज एक बार फिर से भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों का टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली हैं। इससे पहले हार्दिक की ही कप्तानी में भारतीय टीम ने पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड के घर पर टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें भारत ने 1-0 से जीत हासिल की थी।
तो आज से शुरू हुए इस सीरीज में यह देखने वाली बात होगी कि न्यूजीलैंड अपने पिछले हार का बदला ले पाता है या नहीं। हालांकि भारतीय टीम के खिलाड़ी वर्तमान समय में काफी बढ़िया प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं हार्दिक आज के मुकाबले के लिए साफ कर दिया है कि भारत के तरफ से आज ओपन ईशान और गिल करेंगे। तो वनडे के बाद टी20 में भारत जीत हासिल कर पाएगी या नहीं, ये देखने वाली बात होगी।