आईसीसी ने मेंस के साथ-साथ वुमेंस प्लेइंग-11 के नाम को भी जारी किया हैं। इस बेस्ट विमेंस टीम में उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने पूरे 2022 में मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन की हैं। इस टॉप-11 खिलाड़ियों में 3 भारतीय टीम की खिलाड़ी हैं, जिसमें भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर को 2022 के टीम का कप्तान भी चुना गया हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हैली को विकेटकीपर के रूप में जगह दी गई हैं।
भारत की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना को भी इस टीम में शामिल किया गया हैं। 3 भारतीय के अलावा 3 साउथ अफ्रीका की, 2 ऑस्ट्रेलिया, 2 इंग्लैंड और 1 न्यूजीलैंड की खिलाड़ी इस प्लेइंग-11 में शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों ने 2022 में बढ़िया प्रदर्शन किया हैं। इस टीम में शामिल हैं- 1 एलिसा हीली (wk)(ऑस्ट्रेलिया), स्मृति मंधाना (भारत), लौरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका), नट साइवर(इंग्लैंड), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), हरमनप्रीत कौर (सी) (इंडिया), अमेलिया केर (न्यूजीलैंड), सोफी एक्लेस्टोन(इंग्लैंड), अयाबाँगा खाका (दक्षिण अफ्रीका), रेणुका सिंह (भारत), शबनीम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका)।
इसके अलावा आईसीसी ने 2022 की टॉप-11 टी20 विमेंस टीम भी बनाई है और उसमें भी भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना के नाम के साथ-साथ 3 और खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की तीन खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के एक-एक खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल हैं। न्यूजीलैंड की एकमात्र खिलाड़ी सोफी डेविन को इस प्लेइंग-11 का कप्तान नियुक्त किया गया हैं।
2022 के टॉप-11 प्लेइंग-11 खिलाड़ियों के नाम कुछ इस तरह से हैंः- स्मृति मंधाना (भारत), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), सोफी डिवाइन (सी) (न्यूजीलैंड), ऐश गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), तहलिया मैकग्रा (ऑस्ट्रेलिया), निदा डार (पाकिस्तान), दीप्ति शर्मा (भारत), ऋचा घोष (wk)(भारत), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), इनोका राणावीरा (श्रीलंका), रेणुका सिंह (भारत)।