भारतीय टीम चार विकेटकीपर के साथ विश्व कप में पहली बार खेलेगी

Summary :

इंग्लैंड और वेल्‍स में खेला जा रहा आईसीसी विश्व कप अपनी मंजिल की ओर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। आईसीसी विश्व कप 2019 में एक महीने का खेल हो चुका है

इंग्लैंड और वेल्‍स में खेला जा रहा आईसीसी विश्व कप अपनी मंजिल की ओर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। आईसीसी विश्व कप 2019 में एक महीने का खेल हो चुका है और कई शानदार क्रिकेट इस दौरान देखने को मिली है। आगे के मैचों में भी ऐसी ही जबरदस्त क्रिकेट देखने की उम्मीद क्रिकेट फैन्स लगा रहे हैं। 
विश्व कप 2019 में हर टीम को बारिश और खिलाड़ियों की चोट ने बहुत परेशान किया हुआ है। वहीं टीम में कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनके चोटिल होने की वजह से उनके साथी खिलाड़ियों को बहुत फायदा हुआ है। ऐसा ही कुछ हाल भारतीय टीम के खिलाडि़यों के साथ हुआ है। 
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोटिल होने की वजह से वह विश्व कप से बाहर हो गए हैं। अब टीम में उनकी जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका दिया गया है। अब यह तो समय बताएगा कि पंत को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाती है या नहीं। लेकिन विश्व कप की 15 सदस्यीय टीम में भारत के पास इस समय चार विकेटकीपर हो चुके हैं। 

1. महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को ही टीम की विकेटकीपिंग की जिम्मदारी सौंपी हुई है। अनुभव के तौर पर वह भारतीय टीम के एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यही वजह है कि प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह तय होती है। 

2. दिनेश कार्तिक 

विश्व कप की टीम में धोनी के अलावा दिनेश कार्तिक रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर हिस्सा बने हुए हैं। शिखर धवन के बाहर होने के बाद अब चौथे स्‍थान पर दिनेश कार्तिक का नाम सामने आ रहा है। 

3. केएल राहुल

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ओपनिंग करने वाले केएल राहुल भी आईपीएल में पंजाब टीम और बैंगलोर टीम में विकेटकीपर रह चुके हैं। शिखर धवन के जाने के बाद रोहित के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी अब राहुल संभालेंगे। 

4. ऋषभ पंत

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के चोटिल होने के बाद युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में जगह दी गई है। बता दें की भारतीय टीम की टेस्ट टीम में पंत विकेटकीपर के तौर पर खेलते हैं तो वहीं वह आईपीएल में दिल्ली टीम में भी विकेटकीपिंग करते हैं। 
विश्व कप में आने वाले किसी भी एक मैच में अगर यह चारों खिलाड़ी खेलते हैं तो यह विश्व कप के इतिहास में पहली बार होगा कि किसी टीम के चार विकेटकीपर एक साथ प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे। 

Desk Team