टीम इंडिया के विश्व कप विजेता और पूर्व कप्तान कपिल देव ने एंजियोप्लास्टी से जूझने के दो हफ्ते बाद गोल्फ के मैदान पर दोबारा से वापसी करके अपनी खुशी जाहिर की है। दरअसल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से कपिल शौकिया तौर पर गोल्फ खेलना पंसद करते हैं। पूर्व दिग्गज कपिल ने बताया कि डॉक्टर्स से मंजूरी के बाद वो जल्दी ही गोल्फ खेला चाहेंगे। खास बात गुरुवार को उन्हें दिल्ली गोल्फ क्लब में खेलते हुए देखा भी गया है।
दरअसल 61 साल के दिग्गज हरफनमौला कपिल को पिछले महीने दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। इस बीच कपिल देव ने कहा है कि वह स्वस्थ हैं और उनका दिल अच्छा काम कर रहा है।
कपिल ने गुरुवार को गोल्फ कोर्स पर वापसी की। उन्होंने दिल्ली गोल्फ क्लब में अपने दोस्तों के साथ गोल्फ खेलते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट करके इसके कैप्शन में लिखा,गोल्फ कोर्स पर वापसी करते हुए अच्छा लग रहा है। इस बात को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। गोल्फ कोर्स पर वापसी करना, दोस्तों के साथ खेलना, लुत्फ लेना शानदार है। यही जिंदगी है।
Good to be back on the Golf Course .... pic.twitter.com/M3V6D7KEoF
— Kapil Dev (@therealkapildev) November 12, 2020
कपिल देव ने दिवाली की शुभकामनाएं
इसके अलावा कपिल ने ट्विटर पर लिखा, सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। मैं उम्मीद करता हूं कि यह साल सभी के लिए ढेर सारी खुशखबरियां लेकर आए। आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मैं स्वास्थ और खुश हूं। दिल अच्छा काम कर रहा है। मैं पूरे विश्व के लोगों का शुभकामनाएं देना चाहता हूं।
Happy Diwali pic.twitter.com/QFRPs8UHy1
— Kapil Dev (@therealkapildev) November 13, 2020
बताते चले,पिछले महीने 23 अक्टूबर को कपिल देव को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई और 25 अक्टूबर को उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई थी