बीती रात आईपीएल के 13वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। सीएसके ने शेन वॉअसन 42 रन और अम्बाती रायुडू 41 रन के बीच तीसरे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी के बाद गेंदबाजों की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रन से हराया और एक बार फिर से इस टूर्नामेंट में वापसी की। वहीं मैच के हीरो रविंद्र जडेजा रहे,उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही बेहद शानदार परफॉर्म किया।
सबसे पहले जडेजा ने 10 बॉल पर 25 रन बनाए इसके बाद गेंदबाजी करते समय एक विकेट भी झटकाया। मैच में फैंस को एमएस धोनी का जोरदार छक्का देखने को भी मिला। इस दौरान धोनी ने करीब 102 मीटर लंबा छक्का हवा में उड़ाया। जिसके बाद धोनी के इस शानदार छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस धोनी की जमकर तरीफ करने में लगे हुए हैं।
चेन्नई ने 18 ओवर में 146 बन चुका था,जबकि उन्हें और भी बड़े स्कोर की तलाश थी। क्रीज पर एमएस धोनी डट कर खड़े रहे,तभी उन्होंने नटराजन की गेंद पर जमकर छक्के उड़ाए थे। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने बॉल को रॉकेट बना दिया और धमाकेदार छक्का भी जमाया।
हालांकि अगली गेेंद पर वो आउट भी हो गए,बावजूद इसके फैंस को उनका छक्का खूब लुभाया। वहीं छक्का जड़ते ही ट्विटर पर धोनी टॉप ट्रेंड भी करने लगे। इस दौरान लोगों ने उनके छक्के की खूब तारीफ की। एक यूजर ने कहा शेर की उम्र बढ़ी है,परंतु वो बूढ़ा नहीं हआ।
यहां देखें धोनी के शानदार शॉट का जादू …
#IPL2020 #CSKvsSRH #SRHvCSK : MS Dhoni Six, That’s Huge 102 m, Tremendous blow! pic.twitter.com/UFdWtSZAN0
— IPL 2020 HIGHLIGHT (@ipl2020highlite) October 13, 2020
वहीं लोगों को एमएस धोनी का शॉट खूब पसंद आया। तभी उन्होंने ट्विटर पर मज़ेदार मीम्स शेयर कर उनकी तारीफ की…।
When dhoni hits a six
Akash chopra : pic.twitter.com/ZfX7NK4Ax5— ᴀᴍᴀɴ ᴍɪꜱʜʀᴀ (@iamanmishra19) October 6, 2020
That 102m Six From MSD 🔥🔥@msdhoni#MSDhoni • #SRHvsCSK • #Dhoni pic.twitter.com/UJdBb2DgRH
— Mahi7781_ (@nishpatel07) October 13, 2020
Fall In Love Again with Mahii Six ❤️#Dhoni
Dekho Ball Waha Gayiii.❤️ #DhoniForever pic.twitter.com/qB48RMUxr0
— Rajeev Rajput (@HuKkUm4) October 14, 2020
बीती रोज सीएसके और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में सीएसके ने टॉस जीतकर छह विकेट पर 167 रन बनाये। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन ही बना पायी। बता दें सीएसके और सनराइजर्स हैदराबाद के तीन-तीन जीत से छह अंक हैं। लेकिन तालिका में हैदराबाद की टीम अब भी चेन्नई से ऊपर पांचवें स्थान पर है।