वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने किया पहले ‘खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों’ का उदघाटन - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने किया पहले ‘खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों’ का उदघाटन

देश भर के 159 विश्वविद्यालयों के 3400 से अधिक खिलाड़ी 17 खेलों में अपना भाग्य आजमाएंगे

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां पहले खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों का उदघाटन किया। देश भर के 159 विश्वविद्यालयों के 3400 से अधिक खिलाड़ी 17 खेलों में अपना भाग्य आजमाएंगे। 
इन खेलों में रग्बी भी शामिल है। प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस सुविधा के जरिये खेलों के शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने इसे भारतीय खेलों के लिये ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह देश की खेल क्रांति में अगला कदम साबित होंगे। 
मोदी ने कहा कि आज ओडिशा में नया इतिहास बना है। भारत के इतिहास के पहले खेलो युवा विश्वविद्यालय खेलों की शुरुआत आज से ही हो रही है। ये भारत के खेल इतिहास में ऐतिहासिक पड़ाव तो है ही भारत के खेलों के भविष्य के लिये भी एक बहुत बड़ा कदम है। 
उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया के उन देशों की लीग में शामिल हो गया है जहां इस स्तर पर विश्वविद्यालय खेलों का आयोजन होता है। इस अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय खेल मंत्री कीरेन रीजीजू और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी उपस्थित थे। स्टार फर्राटा धाविका दुती चंद भी इन खेलों का हिस्सा हैं। 
वह मेजबान केआईआईटी विश्वविदद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। दुती के अलावा जो अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे उनमें मेंगलूर विश्वविद्यालय के त्रिकूद के एथलीट जय शाह, उनके साथी लंबी दौड़ के धाविक नरेंद्र प्रताप सिंह, पुणे विश्वविद्यालय की लंबी दूरी की धाविका कोमल जगदाले और आचार्य नागार्जुन विश्व-विद्यालय की धाविका वाई ज्योति भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 6 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।